सैकड़ो की संख्या में युवाओ ने भाग लेकर लगाए जय श्रीराम के नारे।जय श्रीराम और जय बजरंगवली के जयकारे से गूंजा जवा बाजार। जवा। कुशमेन्द्र सिंह। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड के जवा अध्यक्ष धर्मेंद्र पाठक एवं अन्य पदाधिकारियों के तत्वाधान में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा प्रखंड जवा में संपन्न हुई। जो यह यात्रा वरदहा घाटी से होते हुए पटेहरा जीरो रोड पर हनुमान जी का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लेकर यात्रा प्रारंभ की गई एवं यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। आगे चलकर यह यात्रा लूक, कांटी टोला,नगमा,सितलहा में पहुचने पर भव्य स्वागत किया गया और जवा में कार्यक्रम को संपन्न किया गया इसके बाद जवा से चलकर यह यात्रा रामबाग, चौखंडी,अतरैला होते हुए सेमारिया को रवाना किया गया।शौर्य जंगरण यात्रा में मुख्य रूप से संत रमेशमणि महाराज,विभाग मंत्री अतुल पांडे, जिलामंत्री मनीष मिश्रा, सह जिला मंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी (पालक जवां प्रखंड) जिला सह मंत्री बृजेंद्र मिश्रा, जिला संयोजक दिव्यांशु गौतम, जिला सहसंयोजक रामकृष्ण गौतम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी, पूरणमल भाई जिला बौद्धिक प्रमुख, खंड चालक तरुण भाई, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख गोकरण पांडे, जिला गौ रक्षा प्रमुख अवनीश शुक्ला, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र पाठक, प्रखंड मंत्री धीरज शुक्ला, प्रखंड संयोजक धीरेंद्र द्विवेदी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मनगवां विधानसभा में भाजपा विधायक के खिलाफ महमूदपुर,पिपरवार, सहेवा सहित गांवो में जनता का दिखा आक्रोश, युवा कांग्रेस नेता रोहिणी प्रसाद साकेत को प्रत्यासी बनाये जाने की गई मांग। नईगढ़ी में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी कन्या स्कूल से थाने तक की बनी गुणवत्ताविहीन नाली सहित अन्य योजनाएं।