एक आरोपी अभी भी है फरार।

जल्द ही एक नफर आरोपी सहित अन्य मामलों का किया जाएगा खुलासा-अजय खोब्रागड़े जवा थाना प्रभारी।

जवा। कुशमेन्द्र सिंह। रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के निर्देशन में डभौरा एसडीओपी अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन में जवा थाना प्रभारी अजय खोब्रागड़े के सक्रियता के चलते जवा थाना स्टॉप के सहयोग से जवा में हुई अंधी लूट डकैती के शेष 3 आरोपियो में से 2 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
आपको बता दे कि फरियादी मोतीलाल सोनी पिता रामप्रतीत सोनी उम्र 65 वर्ष निवासी नगमा ने थाना जवा  में आकर रिपोर्ट लेख कराया था दिनांक 20/5/23 को शाम को दूकान बंद करके घर जा रहे थे तभी पुल के पास सफेद रंग की फोर व्हीलर टक्कर मार के गिरा दिया और गाड़ी में बैठाकर गढ़ी तरफ ले जाकर मारपीट किए और जेब से 1000 हजार रुपए और बैग लूटकर फरार हो गए थे जिस पर अपराध क्रमांक 160/23 धारा 394,364, ए 365,395,397, व 11/13 एडी एक्ट के तहत कायम कर विवेचना में लिया गया जिसमें 5 आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है व 3 अन्य फरार आरोपियों में अर्पित शुक्ला पिता मोतीलाल शुक्ला 25 वर्ष निवासी नीवी थाना मऊ उत्तरप्रदेश, गंगा सागर उर्फ सागर यादव पिता संतोष यादव निवासी नीवी थाना मऊ उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया। और एक नफर आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।

इस कार्यवाही में जवा थाना प्रभारी अजय खोब्रागड़े, प्रधान आरक्षक सन्तोष विश्वकर्मा, आरक्षक अभिषेक त्रिपाठी, आरक्षक शिवेन्द्र मिश्रा ,आरक्षक अनिल साहू, आरक्षक धर्मेंद्र गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading