भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भोपाल शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले द्वारा जारी आदेश में नई टीम को मंजूरी दी गई है। जारी सूची के अनुसार प्रवीण सक्सेना को भोपाल शहर जिला कांग्रेस कमेटी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अभिषेक शर्मा को संगठन महासचिव और महेंद्र जाधव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।कार्यकारिणी में कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रवक्ता तथा सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर मनीष यादव, वात्सल्य जैन, नवीन चौबे, दुलीचंद पटेल, अनस उर रहमान, नईम खान, मोहम्मद नफीस, सजीज राजा, महमूद खान और राकेश सुशील शर्मा को शामिल किया गया है।इसके अलावा महासचिव, सचिव और अन्य पदों पर भी बड़ी संख्या में नेताओं को स्थान दिया गया है। पार्टी का कहना है कि नई कार्यकारिणी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा आगामी चुनावी रणनीति को धार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महर्षि विश्वविद्यालय का कथित फर्जीवाड़ा मामला पहुंचा विधानसभा, मानसून सत्र में सरकार से जवाब तलब धोबी घाट मेले की अनुमति निरस्त, महापौर परिषद का बड़ा फैसला
You must be logged in to post a comment.