सिरमौर/ पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान सिरमौर में किए अतिक्रमण पर नगरीय प्रशासन के बुलडोजर चले एक सप्ताह ही हुआ था कि एक बार फिर नगर परिषद सिरमौर के वार्ड क्रमांक- 2 में एसडीओपी कार्यालय सिरमौर के पहुंच मार्ग मे अवैध रूप से किए गए अवैध निर्माण एवं कब्जे से मुक्त कराने प्रशासन द्वारा 24 घंटे का अल्टीमेटम दिए जाने के वाद भी अतिक्रमण न हटाने पर नगर परिषद सिरमौर द्वारा पुलिस बल के साथ अतिक्रमण विरोधी दस्ते के द्वारा हथौड़ा चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। 24 घण्टे की भेजी गई थी नोटिस।नगर परिषद सिरमौर के द्वारा कार्यालयीन पत्र क्रमांक 405 दिनांक 11/9/2023 को अतिक्रमणकारी अरूण पाण्डेय एवं सतेंद्र पांडेय पिता संतोष पाण्डेय निवासी वार्ड क्रमांक 2 को मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा- 187 (1) (8) एवं धारा- 223 (1) क, ख, (2)(3 )(4) की उप धारा-3 एवं 5 का स्पष्ट उल्लंघन पर 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर लेख किया गया था की अतिक्रमण स्वयं हटा ले अन्यथा प्रशासन द्वारा बल पूर्वक हटाए जाने की कार्यवाही की जावेगी लेकिन उन्होंने अल्टीमेटम को हल्के में लेकर राजनीति करने मे उतारू हो गए थे। 24 घंटे बीतने के बाद अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय एवं पुलिस कालोनी सिरमौर के पहुंच मार्ग मेंअवैध अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाए जाने की कार्यवाही की गई उस दौरान अतिक्रमण प्रभारी अश्वनी तिवारी , सहायक उपनिरीक्षक राजवृंद सिंह , मोतीलाल मुडहा,निकाय का अमला एवं पुलिस बल उपास्थित रहा ।क्या कहते है अधिकारीपुलिस कालोनी एवं एसडीओ कार्यालय सिरमौर के पहुंच मार्ग से अबैध निर्माण की शिकायत पर मौके से किया गया अतिक्रमण पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया है। वही यदि आगे भी कोई शिकायते मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी-डा एस बी सिद्दीकीमुख्य नगर पालिका अधिकारीनगर परिषद सिरमौर। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में साइबर जागरूकता को लेकर पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा प्रति दिन। जवा थाना प्रभारी अजय खोब्रागड़े की मेहनत लायी रंग,अंधी लूट डकैती के शेष 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश।