दोपहर में कमिश्नर ने दी अनुमति, देर रात MIC ने रद्द कीइंदौर। प्रदीप चौधरी। मोहर्रम के दौरान धोबी घाट पर आयोजित होने वाले मेले को लेकर नगर निगम में नया विवाद सामने आ गया है। एक ओर जहां दोपहर में नगर निगम कमिश्नर द्वारा मेले के आयोजन की अनुमति दी गई, वहीं देर रात महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित मेयर इन काउंसिल (MIC) की वर्चुअल बैठक में इस अनुमति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।महापौर परिषद ने स्पष्ट किया है कि धोबी घाट पर केवल धार्मिक परंपरा के तहत ताजिए ठंडे करने की अनुमति रहेगी, जबकि किसी भी प्रकार के मेले के आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी कि ताजिए ठंडे करने के साथ मेले के आयोजन की भी अनुमति प्रदान की गई है। इसके बाद मामले की समीक्षा के लिए विशेष बैठक बुलाई गई।बैठक में पिछले वर्ष के अनुभवों की समीक्षा की गई, जिसमें यह सामने आया कि आयोजकों द्वारा अनुमति की शर्तों का पालन नहीं किया गया था। साथ ही मेले के आयोजन से संबंधित निर्धारित शुल्क भी नगर निगम में जमा नहीं कराया गया था।इन परिस्थितियों को देखते हुए मेयर इन काउंसिल ने सख्त रुख अपनाते हुए मेले की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया। परिषद ने कहा कि धार्मिक परंपरा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए केवल ताजिए ठंडे करने की गतिविधि ही धोबी घाट पर संचालित की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण सक्सेना बने जिला अध्यक्ष क्रूड ऑयल सस्ता, लेकिन जनता को राहत कब? : डॉ. जेम्स पाल