इंद्रपाल साहु। कॉनफ्रेन्स हॉल में जनसुनवाई आयोजित की गईजनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस जिला सिंगरौली, निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी, शहरी थाना के अधिकारी एंव पु.अ. कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जनसुनवाई में लगभग 40-50 लोग उपस्थित हुये जिसमें से आवेदक के रूप में 34 व्यक्तियों नें आवेदन पत्र समक्ष में प्रस्तुत किया गया। प्रत्येक शिकायतो को गंभीरता से सुना गया। ग्रामीणों क्षेत्रों से आए करीबन प्रत्येक आवेदकों से रू-ब-रू होकर उनकी शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना जाकर एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारी (पुलिस)/थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को त्वरित जॉच कर आवेदक की शिकायत का विधिसंगत निराकरण किये जाने के आदेश दिये गये। महिला की शिकायतो को कार्यवाही किये जाने हेतु निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी से शिकायतो की कॉउंसलिंग कराई जाकर उनकी शिकायतो के निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। प्रत्येक जनसुनवाई की शिकायतो की कृत कार्यवाही का प्रतिवेदन 02 दिवस के अंदर अनिवार्य रूप से भेजने के लिये निर्देशित किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पर्दे में रहने दो! … (व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा) अहिंसावादी वाल्मीकि समाज की ओर से गोगादेव प्रकोटत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया