क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों में कसा जाएगा शिकंजा।क्षेत्रीय गणमान्य लोगो,पत्रकारों एवं पुलिस स्टॉप के सहयोग से जवा थाना क्षेत्र में कायम होगी शांति-थाना निरीक्षक रीवा। जवा । कुशमेन्द्र सिंह। वर्षों इंतज़ार के बाद आखिरकार रीवा जिले के जवा थाने में टी आई(निरीक्षक) की पदस्थापना हुई, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। वही आज नवागत थाना निरीक्षक अजय खोब्रागड़े ने थाने की कमान संभालने के बाद मीडिया से रूबरू हुए और उन्होने अपनी बात रखी।थाना निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ साथ अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन एवं अपराधियो पर शिकंजा कसा जाएगा,आज समाज में जो युवा वर्ग सीधे नशे की चपेट में है क्षेत्र मे अवैध नशे के बिक्री पर रोक लगाने एवं अपराधियो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने जनता से अपील करते हुए कहा कि जवा थाना क्षेत्र की जनता उनसे सीधे मिलकर अपराधिक गतिविधियों कि जानकारी दे सकते हैं, ताकि उन पर कानूनी कार्यवाई की जा सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कांग्रेस कमेटी पी के द्विवेदी का आरोप. मतदाता सूची में भाजपा एवं सरकारी अधिकारियों द्वारा सरकार इशारे पर होगा फिर खेल । मेजर ध्यानचंद की जन्मशताब्दी पर हुआ हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन