बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस व मेजर ध्यानचंद की जन्मशताब्दी के अवसर पर 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अधिकारी बागपत जितेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि और अर्जुन अवार्डी सुभाष पहलवान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल प्रबंधक अजय गोयल द्वारा अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर हॉकी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी, अखिल चौधरी एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप सहित स्कूल के विद्यार्थी व शिक्षकगण उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जवा थाने के नवागत थाना निरीक्षक अजय खोब्रागड़े ने थाने की कमान संभालने के बाद मीडिया से हुए रूबरू इकलेरा गांव में मिले बीमार तेंदुए की मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट में वायरस अटैक की पुष्टि। देवास वन विभाग की टीम इंदौर से उसे अपने साथ ले गई।