प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मार्गदर्शन में व जिला प्रभारी नूरी खान एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया के निर्देशानुसार अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ और रतनगढ़ नगर कांग्रेस के नेतृत्व में भारत रत्न देश के लोकप्रिय स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की 79 वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई साथ ही रतनगढ़ नगर कांग्रेस के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष युसूफ भाई बोहरा का समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह साण्डा ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी भली-भांति जानते हैं कि भारत निर्माण में श्री राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. वह संचार क्रांति के जनक, पंचायती राज के उल्लेखनीय विकास, कंप्यूटर और टेलीकम्युनिकेशन के क्षेत्र में उनके अति महत्वपूर्ण प्रयास जिससे देश के युवाओं को नई दिशा मिली हैं. कांग्रेस क को रतनगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष युसूफ भाई बोहरा में संबोधित करते हुए कहा युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान करने का अधिकार स्वर्गीय राजीव गांधी जी नहीं दिया था. जनपद सदस्य गोपाल धाकड़, ब्लॉक महामंत्री लखन भाटी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नबी साहब, ब्लॉक महामंत्री मुजबर्रहमान, ब्लॉक उपाध्यक्ष अर्जुन बैरागी, जिला कांग्रेस महामंत्री कमल छपरीबंद, सरफराज नीलगर, सभी ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अनेक बातें बताई और सद्भावना दिवस पर कांग्रेस को आने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में विजयश्री दिलाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष नानालाल चारण और आभार ब्लॉक महामंत्री प्रीतम सोलंकी द्वारा किया गया कार्यक्रम में पधारे रतनगढ़ मंडलम अध्यक्ष भंवरलाल सोलंकी, कांग्रेस वरिष्ठ नेता सत्यनारायण तिवारी, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष गब्बर भाई, पार्षद लक्ष्मीनारायण सोलंकी, गरवाडा सेक्टर अध्यक्ष हेमराज गुर्जर, ब्लॉक महामंत्री प्रदीप तिवारी, ब्लॉक प्रचार मंत्री फिरोज भाई बोहरा, ब्लॉक सचिव रमेश सोलंकी, ब्लॉक कार्यकारी सदस्य ललित शर्मा, भंवर सिंह, राजेंद्र प्रजापत, प्रह्लाद ग्वाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध देर रात्रि में इंदौर पुलिस ने की सर्जिकल स्ट्राइक अरविंद केजरीवाल ने की “केजरीवाल की गारंटी” की घोषणा.