आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सतना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मध्यप्रदेश के लिए केजरीवाल की गारंटी की घोषणा की.शिक्षा की गारंटी -प्रदेश के बच्चो को अच्छी शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल,प्रशिक्षित अध्यापक,आधुनिक प्रयोगशाला का निर्माण तथा अनियमित अध्यापकों को नियमित किया जाएगा तथा शिक्षको के सभी पद भरे जायेंगे,प्राइवेट स्कूलों का आडिट करवाकर अनियंत्रित फीस वृद्धि रोकी जायेगी,स्कूल के टीचरों को दूसरे कामों के बजाय सिर्फ अध्यापन का कार्य करवाया जायेगा.स्वास्थ की गारंटी – सरकारी अस्पतालों को उन्नत कर सारी जांचे, दवाइयां,बड़े ऑपरेशन मुफ्त किए जायेगे,बीपीएल कार्ड की अनिवार्यता खत्म,सभी के लिए फ्री होगा,हर गांव और वार्ड में मोहल्ला क्लिनिक और हर जिले में बड़ा आधुनिक सरकारी अस्पताल खोले जायेंगे.बिजली की गारंटी – दिल्ली और पंजाब की तरह मध्यप्रदेश में भी 300यूनिट तक बिजली माफ की जाएगी,साथ ही नवंबर तक के पेंडिंग बिल माफ किए जायेगे,24 घंटे निर्बाधित बिजली दी जाएगी.रोजगार की गारंटी – बेरोजगारों को रोजगार के लिए दिल्ली पंजाब की तरह सरकारी नौकरी एवम निजी जॉब की व्यवस्था की जाएगी.10 लाख बेरोजगारों के लिए जॉब की व्यवस्था की जाएगी, बेरोजगारों को जॉब नही मिलने तक 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा.डोर स्टेप डिलीवरी – सभी शासकीय कार्यों जैसे राशन कार्ड,बीपीएल कार्ड,जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र आदि घर पर बनेंगे सरकारी दफ्तरों में जाने की जरूरत नही,एक हेल्प लाइन नंबर पर कॉल करने पर सरकारी अफसर घर पर आएगा,इससे दफ्तरों में हो रहे भ्रष्ट्राचार पर रोक लगेगी.वृद्ध तीर्थ योजना की गारंटी – बुजुर्गो को देश के तीर्थ स्थलों पर जाने,रहने,खाने की मुफ्त सुविधा दी जाएगी.सैनिक सम्मान सुविधा की गारंटी – प्रदेश के निवासी पुलिस,सेना के जवान देशहित में शहीद होने पर उनके आश्रितों को 1 करोड़ की सैनिक सम्मान राशि दी जाएगी. भ्रष्ट्राचार पर जीरो टॉलरेंस नीति की गारंटी – भ्रष्ट्राचार में लिप्त पाए जाने वाले कर्मचारियों,अफसरों,नेताओ,मंत्रियों की संपति जप्त कर जैल भेजा जाएगा. कर्मचारी वर्ग के लिए गारंटी – संविदा,प्लेसमेंट,ठेका ,अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जावेगा तथा संविदा एवम ठेका प्रथा बंद की जाएगी.किसानों और आदिवासियों के लिए भी जल्द गारंटी दी जाएगी उसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी.कार्यक्रम को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान,प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने भी संबोधित किया.अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जल्द ही इंदौर में भी बड़ा कार्यक्रम करेंगे. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई युवा नेता विवेक शुक्ला द्वारा सिरमौर विधानसभा में हुए भ्रष्टाचार पर किया गया प्रेस वार्ता।