इंदौर में पुलिस द्वारा गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कांबिंग गश्त में लगभग 1583 बदमाशों पर की कार्यवाही।

862 समंंस/वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार, 01 फरारी, 234 स्थाई, 224 गिरफ्तारी, 201 जमानती वारंट सहित 202 समंंस भी किए तामील।

110 crpc में 73 तथा 107/16 crpc में 189 इस प्रकार कुल 262 बदमाशो पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

अपराधिक प्रवृत्ति के 259 बदमाशों एवं 122 निगरानीशुदा बदमाशों, इस प्रकार कुल 381 गुंडे/बदमाशों को भी किया गया चेक तथा 30 चाकूबाजों के विरुद्ध भी की गई कार्यवाही।
विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार कई अपराधी भी आए पुलिस की गिरफ्त में।

जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करने वाले एक बदमाश को पकड़ने सहित 15 जिलाबदर बदमाशों एवं तीन रासुका के आरोपियों को भी किया गया चेक।

लसूडिया के चोरी/नकबजनी के एक प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 5 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण किए जप्त।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 लोगों के विरुद्ध की गई मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही

अपराधियों को पकड़कर,डोजियर भरवा कर अपराध नहीं करने की दी हिदायत।

इंदौर शहर के चारों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में दिनांक 19-20 अगस्त की दरमियानी रात से सुबह 6:00 बजे तक इंदौर शहर के सभी एडिशनल डीसीपी सभी एसीपी एवं थाना प्रभारियों सहित 500 से ज्यादा के पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।

इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए लगभग 1583 बदमाशों असामाजिक तत्वों को चैक कर उनके विरुद्ध उचित वैधनिक कार्यवाही की गई हैं, जिसके तहत..

जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित 862 समंंस/वारंटों को तामील कराया गया जिसमें लंबे समय से फरार, 01 फरारी, 234 स्थाई, 224 गिरफ्तारी, 201 जमानती वारंट सहित 202 समंंस भी तामील करवाए गए।

इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए

आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 110 crpc में 73 तथा 107/16 crpc में 189 इस प्रकार कुल 262 बदमाशो पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

इस दौरान अपराधिक प्रवृत्ति के 259 बदमाशों एवं 122 निगरानीशुदा बदमाशों, इस प्रकार कुल 381 गुंडे/बदमाशों को भी किया गया चेक तथा 30 चाकूबाजों के विरुद्ध भी की गई कार्यवाही।
15 जिलाबदर बदमाशों एवं तीन रासुका के आरोपियों को भी चैक* किया गया तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 लोगों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई।

कांबिंग गश्त में पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करने वाले बदमाश आकाश सिंह सोलंकी निवासी भवानी नगर को भी गिरफ्त में लिया गया। वहीं पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा चोरी/नकबजनी के एक प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण भी जप्त किए गए हैं। इस दौरान अपरहण के प्रकरण में कई अपहृताओं को भी दस्तयाब किया गया है।
कार्यवाही में लूट, वसूली, मारपीट आदि विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार कई अपराधियों को भी पकड़ा गया है जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं।

इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading