भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान ग्वालियर के स्टूडेंट को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। ग्वालियर। इंदौर । प्रदीप चौधरी। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल के मार्ग दर्शन में ग्वालियर में आम लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया । इस जागरूकता अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) राजेश दंडोतिया द्वारा ग्वालियर जिले के विभिन्न स्कूल/कॉलेज एवं संस्थानों में साइबर जागरूकता सेमीनार आयोजित किया गया औरसभी छात्र-छात्राओं एवं उनके परिजनों के अलावा डॉक्टर, बैंक कर्मचारियों, व्यापारी वर्ग, आमजन तथा सेना के जवानों को साइबर अपराधों से बचाव के लिये जागरूक किया। ग्वालियर शहर में अपने अंतिम साइबर जागरूकता अभियान के तहत आयोजित 135वा सेमीनार भारतीय पर्यटन एवं प्रबंध संस्थान(आईआईटीटीएम) ग्वालियर में आयोजित किया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) राजेश दंडोतिया द्वारा ग्वालियर शहर के आईआईटीटीएम ग्वालियर के स्टूडेंट को वर्तमान समय में होने वाले साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी , साइबर धोखाधड़ी से किस प्रकार स्वयं का बचाव किया जाए, इसके संबंध में स्पष्ट जानकारी दी। जागरूकता सेमीनार के दौरान साइबर क्राईम विंग के उप. निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा एवं संस्थान के लगभग 500 शिक्षकगण एवं स्टूडेंट उपस्थित थें । ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकगण एवं स्टूडेंट को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी और वर्तमान समय में पुलिस के समक्ष आने वाली साइबर क्राईम संबंधी विभिन्न प्रकार की शिकायतों को भी साझा किया। उनके द्वारा उपस्थित शिक्षकगण एवं स्टूडेंट को ऑनलाईन फ्रॉड से बचाव के तरीकों से भी अवगत कराया गया और बताया गया कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी अंजान वीडियो कॉल या मैसेज लिंक को खोलकर न देखे और न ही अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी किसी को दें। उन्होने बताया कि आजकल साइबर फ्रॉड करने वाले लोग बिजली बिल के भुगतान संबंधी मैसेज भेजकर, क्रेडिट कार्ड/केवाईसी अपडेट करने तथा इनाम जीतने व ओएलएक्स पर सामान बेचने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रहे हैं। यदि आपके साथ कोई फ्रॉड हो जाता है तो तत्काल इसकी शिकायत पुलिस की साइबर क्राइम सेल पर करनी चाहिए।एसपी राजेश दंडोतिया द्वारा ग्वालियर जिले में विगत एक वर्ष से साइबर अपराधों से बचाव के लिये लगातार अभियान चलाया जा रहा था। स्कूल/कॉलेज के स्टूडेंट के साथ ही नौकरी पेशा लोगों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। राजेश दंडोतिया का ग्वालियर से इन्दौर स्थानांतरण होने की वजह से आज ग्वालियर में उनके द्वारा अपना अंतिम 135वा साइबर जागरूकता अभियान आईआईटीटीएम ग्वालियर में आयोजित किया गया।। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन संभागायुक्त ने किया बिन बताए एमवाय का निरीक्षण, कई अधिकारी डॉक्टर्स अनुपस्थित, खुली तीसरी आंख। इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. की एक ओर सराहनीय पहल। सिविल जज की तैयार कर रही बालिका को दी स्कूटी