इंदौर। प्रदीप चौधरी। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने एक और सराहनीय कार्य किया। उन्होंने सिविल जज की तैयार कर रही एक बालिका को स्कूटी वाहन उपलब्ध कराई। उन्होंने बालिका से चर्चा कर उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। यह वाहन इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, अपर कलेक्टर रोशन राय की उपस्थिति में दिया गया। वाहन रूचि मौर्य पिता स्वर्गीय श्री सुधीर मौर्य निवासी सिलिकान सिटी को दिया गया है। रूचि ने बताया कि परिवार में दो छोटे भाई, माताजी और दादी है। पिता के स्वर्गवास के बाद बड़ी होने के कारण जिम्मेदारी आ गई। अपनी माता एवं स्वंय के द्वारा छोटा-मोटा कार्य कर जीवनयापन के साथ साथ सिविल जज की तैयार भी कर रही। सिलिकॉन सिटी से पलासिया तक कोचिंग जाने के लिये बेहद परेशानी होती है। कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद इस बालिका को आवागमन हेतु जन सहयोग से टीवीएस जुपिटर उपलब्ध करवाई गई। बालिका ने कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के प्रति आभार व्यक्त किया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजेश दंडोतिया द्वारा आखिरी, ग्वालियर जिले में 135वा साइबर जागरूकता सेमीनार आयोजित किया गया। रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में मंडलम और सेक्टर अध्यक्ष और बीएलओ की मीटिंग हुई संपन्न