बॉलीवुड़ स्टार राकेश बेदी व बॉलीवुड अभिनेत्री किशवर मर्चेन्ट द्वारा बागपत के विपुल जैन को किया गया रॉयल आईकानिक अवार्ड 2023 से पुरस्कृत व सम्मानित नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित फाईव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित रॉयल आईकानिक अवार्ड समारोह 2023 में पहुॅंची विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियांनई दिल्ली। नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित फाईव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में रॉयल आईकानिक अवार्ड 2023 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों से आयी राजनैतिक, सामाजिक, शैक्षिक, मांडलिंग, सिंगिंग, डांसिंग व फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, नेशनल अवार्डी, गोल्ड़ मेडलिस्ट सीनियर जर्नलिस्ट विपुल जैन बागपत को बॉलीवुड़ स्टार राकेश बेदी व बॉलीवुड अभिनेत्री किशवर मर्चेन्ट द्वारा रॉयल आईकानिक अवार्ड 2023 से पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। विपुल जैन को यह पुरस्कार सकारात्मक पत्रकारिता, समाजसेवी कार्यो, साम्प्रदायिक सौहार्द आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए प्रदान किया गया। विपुल जैन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित पत्रकार है और अपने कार्यो के लिए अनेकों राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की शीर्ष संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किये जा चुके है। मई 2023 में डीपीआईएएफ द्वारा नई दिल्ली में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह में विपुल जैन को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नोबेल पीस अवार्ड 2023 से पुरस्कृत व सम्मानित किया जा चुका है। विपुल जैन ने रॉयल आईकानिक अवार्ड 2023 से पुरस्कृत व सम्मानित किये जाने के लिए अवार्ड शो के संस्थापक सुभाष जिंदल, आर्गेनाइजर अनीश गुप्ता व शो डायरेक्टर दीपिका गुप्ता का आभार व्यक्त किया और अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरूजनों, मित्रों, सहयोगियों व शुभचिंतकों को दिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बागपत के मीतली गांव में हुआ मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन इंदौर में स्वास्थ्य समिति द्वारा मलेरिया डेंगू मच्छर से रोकथाम के जानकारी साझा की.