प्रतियोगिता में सोनिया व सिमरन का प्रथम, चंचल व तानिया का द्वितीय और लक्ष्मी, रीतू, ज्योति व कशीश का तृतीय स्थान के लिए हुआ चयन

कार्यक्रम में मास्टर सत्तार अहमद, विपुल जैन, 17 प्रतिभागियों, प्रशिक्षण शिविर की सेंटर कार्डिनेटर, प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
बागपत के मीतली गांव में युवा चेतना समिति बसौद द्वारा आयोजित मेहंदी प्रशिक्षण शिविर के समापन पर एक भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में युवा चेतना समिति बसौद के संस्थापक व अध्यक्ष मास्तर सत्तार अहमद व नेशनल अवार्डी, गोल्ड़ मेडलिस्ट वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 17 प्रतिभागियों ने अपने-अपने हाथों पर एक से बढ़कर एक सुन्दर मेहंदी रचाकर निर्णायक मंडल के सामने बड़ी चुनौती पेश की। सभी प्रतिभागियों की मेहंदी इतनी सुन्दर थी कि निर्णायक मंडल के सदस्यों को प्रथम स्थान के लिए दो, द्वितीय स्थान के लिए दो व तृतीय स्थान के लिए चार प्रतिभागियों का चयन करना पड़ा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनिया व सिमरन, द्वितीय स्थान चंचल व तानिया और तृतीय स्थान लक्ष्मी, रीतू, ज्योति व कशीश ने प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में शिवानी व निशा को उनकी सुन्दर मेहंदी के लिए सांत्वना पुस्कार के लिए चयनित किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विपुल जैन और मास्टर सत्तार अहमद ने सभी विजेताओं को अंग वस्त्र व मेड़ल पहनाकर तथा ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ-साथ प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक कोमल राठौड़, सेंटर कार्डिनेटर नीतू राणा डौला, रिंकी देवी, पिंकी, क्षमा देवी आदि को उनके बेहतरीन प्रशिक्षण व कार्यो के लिए पटका व मेड़ल पहनाकर तथा ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मास्टर सत्तार अहमद को विभिन्न गांवों व शहरों में रोजगारपरक प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने, समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने व लोगों को जागरूक करने के लिए मीतली प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक व प्रशिक्षुओं द्वारा सम्मानित किया गया। मास्टर सत्तार अहमद और विपुल जैन ने प्रशिक्षण शिविर में बेहतरीन प्रशिक्षण दिये जाने के लिए प्रशिक्षक कोमल राठौड़, सेंटर कार्डिनेटर नीतू राणा सहित समस्त प्रशिक्षकों की प्रशंसा की।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading