इंदौर , जिला स्वास्थ्य समिति , फेमिली हेल्थ इंडिया व नगर निगम के सयुक्त तत्वाधान में गोदरेज सी एस आर के सहयोग से मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला मलेरिया अधिकारी के दिशानिर्देशन में मलेरिया, डेंगू एव अन्य मच्छर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण को संचालित एम्बेड परियोजना के तहत आज दिनांक 6 जुलाई 2023 डेंगू माह के अंतर्गत जिला मलेरिया कार्यालय से डेंगू नियंत्रण हेतु विशाल रैली निकाली गई जिसमें प्रचार प्रसार हेतु रथ का निर्माण किया गया रथ को क्षेत्रीय संचालक इंदौर संभाग इंदौर डॉक्टर आ. सी. पनिका ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बी.एस.सेतिया, संयुक्त संचालक डॉक्टर जी.एल. सोढ़ी, झोनल किटविज्ञानी सी. एस. शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी दौलत पटेल एवं मलेरिया विभाग, जे.एम.आई. एम.के. शर्मा , एस.एल. गोरा, आर. गट्ट. बी. एस. मालविया, एस. गायकवाड, एस. कस्तूरे एंटी लार्वा यूनिट इंचार्ज एस. कटारे टीम सहित एम्बेड सिटी कॉर्डिनेटर सौरभ सिंह परमार ,प्रोग्राम असोशीएट फूलवती शाक्य और समस्त बीसीसीएफ ,स्वास्थ्य विभाग के सभी गणमान्य सदस्य की उपस्थिति में डेंगू नियंत्रण, लार्वा विनिष्टिकरण की टीम को रवाना किया।यह टीम घर घर जा कर लार्वा की खोज करेगी और लार्वा पाए जाने पर उन का विनिष्टिकरण करेगी साथ ही साथ जन समुदाय को लीफलैट के माध्यम से एवम् मौखिक समझाइश दी जावेगी की घर के आस पास पानी इक्कठा ना होने , छत पर टूटे फूटे बरतन, अटाला, टायर ना रखे । जिस से डेंगू का लार्वा ना पनपे ना बीमारी हो। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रॉयल आईकानिक अवार्ड 2023 से पुरस्कृत हुए बागपत के विपुल जैन आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्राम पंचायत कोनी कला अंतर्गत ग्राम चांद कुरैली के लोगो को सड़क नही होने से करना पड़ता है परेशानी का सामना।