शहडोल। विनय शुक्ला। शनिवार शाम को भाजपा कार्यालय में जिला भारतीय जनता पार्टी ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जहां जयसिंहनगर विधायक जय सिंह मरावी व जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान मौके पर जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार, जिला मंत्री शक्ति लक्ष्कार, कार्यालय मंत्री संतोष मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट एवं जिला सह मीडिया प्रभारी अरूण द्विवेदी मौजूद रहे।

भाजपा ने जिलाध्यक्ष ने कहा कि,
मध्यप्रदेश मे कांग्रेस अपने झुटे वादों और ढ़कोसलों के सहारे सरकार में आई। यह झूठी सरकार 15 महीने भी स्थिर नहीं रह सकी। कमलनाथ स्वयं मुख्यमंत्री होते हुए भी कांग्रेस पार्टी की अंतःकलह को नहीं सम्हाल पाए। जिसका परिणाम यह हुआ की बहुत से विधायकों ने पार्टी का साथ छोड दिया और सरकार गिर गई। कहा कि, कमलनाथ सरकार के उन 15 महीनों में की गई धोखाधड़ी और झूठ को उजागर कर आम लोगों तक पहुंचाना हमारे पार्टी की जिम्मेदारी है।

ताकि, सिर्फ चुनावों के समय एक्टिव होने वाली कांग्रेस पार्टी के चक्कर में प्रदेश वासी न फंसें। कांग्रेस ने 10 दिन में 2 लाख तक किसान कर्जमाफी का वादा किया, झूठा निकाला। कर्जमाफी के फर्जी प्रमाण-पत्र पकड़ाए, भोले-भाले किसानों को डिफाल्डर कराए। युवाओं को 4 हजाए रूपए महीना बेरोजगारी भत्ते का झांसा दिया। कन्यादान योजना में 51 हजार की घोषणा कर सरेआम बेटियों को ठगा।

गेहूं पर बोनस, फसल बीमा, किसान समृद्धि निधि को भी डकार गए। सड़क, सिंचाई, नाली, खरंजे के सारे काम रोके, लाडली लक्ष्मी योजना से नन्हीं बेटियों को भी तरसाया। गरीबों का सहारा बनी संबल योजना को तहस नहस किया। स्वीकृत पीएम आवास योजना के ढाई लाख आवास लौटाए। राज्य बीमारी सहायता योजना बंद कर मुफ्त इलाज सुविधा छीनी।

मेधावी छात्र योजना के स्मार्ट फोन, लैपटाॅप सब बंद कर दिए। भूमाफिया के नाम पर आतंक बरपाया गया, भ्रष्टाचार किया गया। विरोधी विचारधारा को कुचलने का प्रयास किया, हमारे कार्यकर्ताओं पर जुल्म हुए। चंबल एक्सप्रेस वे जैसी महत्वाकांक्षी योजना को ठंडे बस्ते में डाला। विकास किया तो सिर्फ अपने घर का। पंचायतों के विकास का पैसा रोक दिया।

भारिया, सहरिया और बैगा श्रमिकों के हजार रूपये महीने भी डकार गए। पंचायतों में गोशाला के नाम पर झूठ बोला। जिसके के बाद विधायक ने भाजपा राज्य सरकार के सफलतम 18 वर्ष में जिले की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने बताया, जिले में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 8622 लाडलियों को लाभ दिया जा चुका है। लाडली बहना योजना में 1,87,820 आवेदन प्राप्त हुए थे, 95.22 को लाभ मिल रहा है।

जिले में कुल 1599 आंगनबाड़ी केन्द्र हैं और गोद लिए हुए केन्द्रों की संख्या 1405 है।‌‌ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में लाभान्वित हितग्राहियों की संख्या 1,07,081 है और प्रधान मंत्री किसान कल्याण योजना से लाभानवित हितग्राहियों की संख्या 1,18,798 है। विधायक ने इसी तरह अन्य विभिन्न योजनाओं का बखान किया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading