बोले- प्रधानमंत्री यहां एक बड़े उद्देश्य को लेकर आ रहे


विनय शुक्ला (अकेला), शहडोल। जिले में मंगलवार 27 जून को पीएम नरेंद्र मोदी के तय कार्यक्रम के पूर्व रविवार की दोपहर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां पहुंचे। दोपहर 1:30 उनका विमान लालपुर हवाई अड्डे पर उतरा। इसके बाद उन्होंने सभा स्थल पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने करीब आधे घंटे तक सभा स्थल का मुआयना किया। सीएम ने स्थानीय नेताओं से भी भेंट की और उनसे संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने कमिश्नर राजीव शर्मा एवं जिला कलेक्टर वंदना वैद्य से कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं व की जा रही और बाकी तैयारी को लेकर जानकारी ली। सभा स्थल पर मुख्यमंत्री को हल्की-फुल्की कुछ कमियां दिखलाई दीं। जिसे लेकर उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिसके बाद वह बुढ़ार जनपद के ग्राम पंचायत पकरिया के उस स्थल पर भी पहुंचे, जहां पीएम मोदी आदिवासी समुदाय के ग्रामीणों से संवाद करने के साथ-साथ उनके साथ भोजन भी ग्रहण करने वाले हैं।

सीएम शिवराज वहां पहुंच कर उन लोगों से मिले जो पीएम के यहां आने पर संवाद करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पीएम के लिए की जा रही भोजन व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अपने गांव आने की जानकारी पाकर पकरिया के ग्रामीण काफी संख्या में उस बगीचे पर आकर एकत्रित रहे, जहां तय कार्यक्रम अनुसार पीएम के संवाद व भोजन कराए जाने का बंदोबस्त किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यहां भी करीब 45 मिनट का समय दिया और इस दौरान वह उपस्थित लाडली बहना सहित ग्रामीणों से विभिन्न विषयों समस्याओं पर परिचर्चा की। तत्पश्चात वह पत्रकारों से भी मुखातिब हुए और कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी दी। वहीं शिवराज सिंह ने अधिकारियों से की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के लिए ऑल इज वेल कहा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि, आगामी दिनों में पीएम कार्यक्रम को लेकर व्यवस्था में कहीं किसी प्रकार की कोई कोताही, कमी या चूक न हो।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, मध्यप्रदेश का तो सौभाग्य है और शहडोल का तो और भी बड़ा सौभाग्य है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पधार रहे हैं। उन्होंने बताया कि, पीएम यहां एक बड़े उद्देश्य को लेकर आ रहे हैं। वीरांगना महारानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य पर यह कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।

यहां प्रधानमंत्री मोदी सिकल सेल एनीमिया मिशन लांच करेंगे। सीएम शिवराज ने कहा कि, सिकल सेल बीमारी हमारे आदिवासी क्षेत्रों में लोगों की जिंदगी को बहुत कष्टपूर्ण बना देती है। जिसके चलते इस बीमारी से पीड़ितजनों की स्क्रीनिंग और इलाज के लिए यह मिशन लॉन्च किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि, हमने मध्यप्रदेश में व्यापक स्तर पैमाने पर पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए हैं, इन कार्डों का वितरण पीएम मोदी करने वाले हैं।

शिवराज सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री लालपुर में आयोजित बड़ी सभा को तो संबोधित करेंगे ही, साथ ही गांव पकरिया के आजीविका मिशन के अलग-अलग ग्रुप की हमारी दीदियों से भी चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि, शहडोल में राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के आगमन के दौरान ही पेसा एक्ट यहीं से लांच किया गया था। वह धीरे-धीरे निचले स्तर पर क्रियान्वित हो रहा है, उन हितग्राहियों से भी पीएम चर्चा करेंगे।

वहीं यह भी बताया कि, फुटबॉल क्लब के बच्चों से भी पीएम मोदी चर्चा करेंगे। इसके अलावा जनजाति समुदाय के मुखिया से मिलेंगे और साथ में ही भोजन ग्रहण करेंगे। सीएम ने बारिश की संभावना को लेकर कहा कि, यदि बारिश नहीं हुई तो खुले में ही कार्यक्रम होगा। अन्यथा, फिर बारिश के अनुसार व्यवस्था अनुरूप, लेकिन कार्यक्रम अवश्य होगा। पत्रकारों से चर्चा बाद सीएम शिवराज करीब 3:30 बजे वापसी के लिए रवाना हुए।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading