“मै हूं अभिमन्यु”, में माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भारत सरकार एवं माननीय सांसद शंकर लालवानी शामिल होकर, लोगो महिलाओ की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक किया।।इस अभियान के तहत, इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने लोगों को जागरूकता के साथ “अभिमन्यु” कटआउट के साथ सेल्फी लेकर हमेशा महिलाओं की सम्मान और सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इस अभियान का उद्देश्य है की,,, महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मेे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” चलाया जा रहा हैं। जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में इंदौर पुलिस की टीम द्वारा इस अभियान के तहत लोगों के बीच जाकर, समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए आम नागरिकों विशेषकर पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनमें महिलाओ व बालिकाओ के प्रति सम्मान की दृष्टि व सकारात्मक व्यवहार विकसित हो इसके लिये उन्हें प्रेरित किया जा रहा है।। वहीं इंदौर पुलिस की टीम द्वारा दिनांक 17.06.23 को दिव्य कला मेला ग्रामीण हाट बाजार इंदौर, खजराना, पलासिया, तुकोगंज, परदेशीपुरा, छोटी ग्वालटोली, सेंट्रल कोतवाली आदि स्थानों पर लोगों के बीच पहुंचकर वहां अभिमन्यु कटआऊट का सेल्फी पांइट लगाकर, लोागों को अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी देते हुए, महिलाओं के लिये सुरक्षित माहौल निर्मित हो इसके लिये लड़को/पुरूषों को महिलाओं के प्रति सम्मान व उनकी सुरक्षा में वे पूर्ण सहभागी बनने के लिये प्रेरित किया गया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भारत सरकार वीरेन्द्र कुमार एवं सांसद इंदौर शंकर लालवानी द्वारा दिव्य कला मेले में आमजनों को महिला सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक किया एवं साथ ही *मै हूं अभिमन्यु* के तहत महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का ध्यान रखने संबंधित संकल्प लेकर सभी के साथ सेल्फी भी ली। पुलिस ने आम नागरिकों को महिला सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाईन की जानकारी भी दी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अधिवक्ता संघ जवा द्वारा आयोजित की गयी बैठक हुई सम्पन्न, लिए गए कई निर्णय। नशा मुक्त भारत अभियान, इंदौर पुलिस द्वारा