कुशमेन्द्र सिंह। रीवा। 30 जून 2023 को मांगो को लेकर अधिवक्ताओ और व्यापारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर निकाली जाएगी रैली।6 सूत्रीय मांगों को लेकर 58 दिन से किया जा रहा क्रमिक धरना। जवा/अधिवक्ता संघ जवा के द्वारा अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 21/04/23 से लगातार क्रमिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमे मुख्य रूप से जवा को नगरपरिषद बनाया जाय,सिविल कोर्ट की स्थापना,नियमित एसडीएम की पदस्थापना सहित अन्य 6 सूत्रीय मांगे है लेकिन शासन प्रशासन सांसद/विधायक के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है जिसे और गति देने के लिए जवा के व्यापारियोंगणमान्य लोगों और अधिवक्ताओ के संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि शासन प्रशासन और चुने हुए जनप्रतिनिधियों के द्वारा ध्यान नही दिया गया तो 30 जून को काली पट्टी बांधकर सरकार के विरोध में रैली निकाली जाएगी इसके बाद शाम को मशाल जुलूस निकाला जाएगा और 1 जुलाई 2023 को जवा बाजार को बंद किया जाएगा।इसके बाद भी मांगे पूर्ण नही होने पर गांव गांव में जाकर, जो जवा मुख्यालय अभी तक उपेक्षा का शिकार है लोगो को जागरूक किया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शकुनि के पांसों से खेलने की कमल (नाथ) छाप चतुराई पुलिस द्वारा “मै हूं अभिमन्यु”, अभियान,,,