इंदौर पुलिस के माध्यम से नशामुक्ति पखवाड़ा मनाकर किया जा रहा है विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन।पुलिस की टीम ने औधोगिक इकाईयों आगनवाड़ी केंद्र में जा कर किया जा रहा सभी को नशे एवं मादक पदार्थाे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक। नशे के साथ साइबर पाठशाला भी। इंदौर – देश के नागरिकों को नशे से दूर रहेंने हेतु नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा, जिसके तहत पुलिस मुख्यालय द्वारा, नशामुक्ति पखवाड़ा मनाया जा जाता है। इंदौर पुलिस द्वारा नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों में जागरूक कराने के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं। इंदौर पुलिस की ट्रेनिंग एवं अवेयरनेस सेल की टीम द्वारा शहर के उघोग नगर पालदा स्थित औघोगिक इकाई जेपीका पेंट प्राइवेट लिमिटेड और श्रीनाथ मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड प्रतिष्ठानों में तथा इंद्र नगर इंदौर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र एवं क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल के पास स्थित आंगनवाड़ी सेंटर पर जागरूकता अभियान चलाया।वहां स्थित महिला एवं पुरूष कामगारों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं कों अभी के समय में जो नशे की गिरफ्त में लोग आते जा रहे हैं, उस को ध्यान में रखते हुए उन्हें नशे के दुष्परिणामों संबंध में जानकारी दी। वहीं पुलिस द्वारा विभिन्न हेल्पलाईन सहित नार्को हेल्पलाईन के बारें में बताया गया। साथ ही सभी को नशे से दूर रहने की समझाईश देते हुए नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई।इसके साथ ही उन्हें वर्तमान समय के साइबर अपराधों के बारें में जानकारी देने के लिये साइबर पाठशाला लगाकर, उन्हें विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया का दुरुपयोग और इनसे बचने के लिए सावधानीपूर्वक इनका इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी देते हुए, अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से शेयर ना करने के संबंध में समझाइश दी गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस द्वारा “मै हूं अभिमन्यु”, अभियान,,, सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत करने वाली महिला फांसी के फंदे पर लटकी मिली.. पुलिस पर सवालिया निशान.?