शहडोल। विनय शुक्ला। जिले की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिए 39 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से केन्द्र सरकार ने रिवेंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 33 करटू sftड़ रूपए और राज्य सरकार ने 6 करोड़ रूपये स्वीकृत कर दिया है।स्वीकृत राशि से किए जाने वाले कार्यों में 4 नवीन 33/11 केव्ही उप केंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था सुधार के लिए 17 स्थानों पर केपेसिटर बैंक स्थापना, 15 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य, 219 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 2723 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य एवं 337 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य सम्मिलित हैं।विद्युत विभाग से प्राएप्त सूचना अनुसार, इन कार्यों से जिले की लगभग 11 लाख कीएफएस जनसंख्या आबादी लाभान्वित होगी। इसके साथ ही आगामी 10 वर्षों की विद्युत माँग की सफलता पूर्वक पूर्ति हो सकेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ग्राम पंचायत उमर में उप चुनाव हेतु मतदान दल को लेकर जा रही राठौर बस के ब्रेक रतनगढ़ में हुए फेल रतनगढ़ नगर परिषद वार्ड क्रमांक 13 का उप चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न