विडियो वायरल कर लोग कर रहे सवाल, मांग- जल्द हो कार्यवाही शहडोल। केंद्र सरकार के निर्देश बाद वीआईपी वाहनों से लाल बत्ती तो हटा ली गई। लेकिन आज भी कुछ रसूखदार अपने वाहनों में पीली बत्ती लगाकर अपने आप को वीआईपी दिखाने से बाज नहीं आ रहे। वाहनों में पीली व नीली बत्ती लगाकर घूमने का शौक जिले के कुछ प्रभावशाली लोगो में काफी हावी है। परिणाम स्वरूप वह यह भी भूल जाते हैं कि, उन्होंने वाहनों में जो बत्ती और हूटर लगा रखी है, उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। कुछ ऐसे ही एक प्राईवेट कैम्पर वाहन, जो एसईसीएल सोहागपुर में लगी हुई है, पीली बत्ती लगाए धनपुरी नगर के मुख्य मार्गों पर रोजाना सरपट दौड़ते दिखती है। बताया गया कि, उक्त वाहन किसी प्राईवेट कंपनी से माल परिवहन करने के उपयोग में लगाई गई है।सवाल उठता है कि, आखिरकार माल वाहक में पीली बत्ती का उपयोग क्यों और किसलिए? आखिर इसे लगाने की अनुमति दी किसने? बिना अनुमति पीली बत्ती लगाकर शहर की आबादी में अपना रौब दिखाते यह वाहन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है। जिसका वीडियो भी सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है। लोग सवाल कर रहे हैं कि, जिला प्रशासन, पुलिस, यातायात और परिवहन विभाग क्यों मूकदर्शक बना हुआ है? नियमों की अनदेखी होने के बावजूद भी वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। क्षेत्र में यह वाहन चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस व प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जननायक बिरसा मुंडा की 123 वीं जयंती: PSNS यूनिवर्सिटी में दी गई श्रध्दांजलि, गौरव गाथा का हुआ बखान मिस्टर मिस मिसेज इंड़िया 2023 फिनाले का हुआ भव्य आयोजन