शहडोल। शुक्रवार को पं. एसएन शुक्ला यूनिवर्सिटी में वीर सपूत क्रांतिकारी आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा की 123 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनकी पुण्यतिथि पर उनके गौरव गाथा को याद करते हुए कुलपति एवं कुलसचिव सहित यूनिवर्सिटी स्टाफ ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान अध्ययनरत छात्रों की भी मौजूदगी रही। कार्यक्रम में कुलपति राम शंकर ने अपने उद्बोधन में ऐसे क्रांतिकारी सपूतों के योगदान को सदैव अविस्मरणीय बताते हुए आग्रह किया कि, यूनिवर्सिटी में ऐसे महापुरुषों के संदर्भ में राष्ट्रीय संगोष्ठी होना चाहिए। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भटनागर ने बिरसा मुंडा के योगदान, समाज के लिए अमिट छाप एवं अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उनकी रणनीति, शैली आदि विषयों पर प्रकाश डाला। कुलसचिव ने इस जननायक के योगदानों को जनजाति समाज का गौरव एवं शहडोल नगर में स्थापित उनकी याद में चिकित्सा महाविद्यालय को नगर गौरव का केंद्र बताया। प्रो. अनुराधा शुक्ला ने रामचंद्र चौधरी लिखित कविता वाचन किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन एमबीए विभाग अध्यक्ष डॉक्टर हरवंश मरावी ने किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शहडोल के कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: स्मैक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 युवती भी शामिल शहडोल में नियमों की अनदेखी: खुलेआम पीली बत्ती का हो रहा दुरुपयोग, माल वाहक वाहन में लगाने किसने दिया अधिकार