इन्दौर (प्रकाश महावर कोली)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की महत्वाकांक्षी नारी सम्मान योजना को हर घर तक पहुंचाने के संकल्प के साथ आज न्यू पलासिया स्थिति वाल्मिक नगर में प्रदेश कांग्रेस सचिव निर्मला मलोरिया एवं गोपाल प्लम्बर के नेतृत्व में नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पंडित कृपाशंकर शुक्ला, कांग्रेस नेता अमन बजाज, मुकेश शाह, संजीव सेठ, कांग्रेस प्रवक्ता शिव घावरी आदि की मौजूदगी में 500 से अधिक महिलाओं ने नारी सम्मान योजना के फार्म भर कर आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को जिताकर कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के शुभारम्भ पर मातृशक्ति बुजुर्ग महिलाओं के पार – पूजन कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वाल्मिकी बस्ती से बैंड – बाजे के साथ 56 दुकान तक पैदल यात्रा निकाल कर पम्पलेट बांटकर कांग्रेस की महत्वाकांक्षी योजना का प्रचार किया गया। कांग्रेस नेता निर्मल मलोरिया ने बताया कि आज 6 जून को हमने नारी सम्मान योजना का शुभारम्भ किया है, हम प्रतिदिन पूरे विधानसभा में योजना को हर घर, हाट बाजार, गरीब बस्ती से लेकर कालोनी तक इस योजना को पहुंचाने के प्रतिबध्द हैं, उन्होंने बताया कि कांग्रेस की इस जनकल्याणकारी योजना का क्रियान्वयन मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार बनने पर किया जाकर “नारी सम्मान योजना के तहत महिला को 1500 रूपये प्रतिमाह दिये जायेंगे ताकि महंगाई के दौर में उन्हें बड़ी राहत मिल सकें। इसी प्रकार एलपीजी गैस सिलेंडर 500 रूपये में दिया जायेगा तथा सौ रूपये में सौ युनिट बिजली ओर 200 युनिट पर आधा बिल माफ किया जायेंगा। यह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की योजना है जिसे हम बचनबध्य होकर नागरिकों को लाभ पहुंचाएंगे।इस मौके पर श्रीमती किरण जिरेती, साधना भंडारी, कविता कुशवाह, नंदा मलोरिया, विजय मलोरिया, जैनेश झांझरी, रितेश रितोरिया सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य मौजूद थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हज और तीर्थ यात्रा का अनूठा संगम ! पुलिस कमिश्नर इंदौर का फिटनेस मंत्र
You must be logged in to post a comment.