संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रमोद झा ने हज यात्रियों एवं तीर्थयात्रियों का स्वागत किया!आज इंदौर एयरपोर्ट का नजारा ही कुछ और था एक तरफ़ पवित्र हज यात्रा पर मुस्लिम मक्का और मदीना रवाना हो रहे थे तो वहीं हिंदू चारधाम कि पवित्र यात्रा पर निकल रहे थे! इस ऐतिहासिक संगम को हज़ारों यात्रियों एवं परिजनों ने देखा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में जाने वाले दर्शनार्थियों एवं उनके परिजनों तथा हाजी एवं उनके परिजनों ने एक दूसरे का स्वागत किया एवं अपनी अपनी यात्राओं के लिए भी शुभकामनाएं दी इस अवसर पर इंदौर शहर के सांसद शंकर ललवानी ने भी हाजियों एवं तीर्थयात्रियों का स्वागत किया ! एवं एयरपोर्ट पर हाजियों की व्यवस्था का जायज़ा लिया और हज कमेटी के जिलाध्यक्ष राशिद शेख़ एवं भाजपा नेता सद्दाम पठान डॉ रिजवान पटेल से हज के कार्यक्रम की जानकारी ली एवं यात्रा को अच्छा से अच्छा बनाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया! इंदौर एयरपोर्ट पर बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए हाजियों ने इंदौर के प्रशासक एवं प्रदेश सरकार की प्रशंसा की! Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ग्राम जाट,दौलतपुरा व ग्वालियर क्षेत्र की सड़के हुई खस्ताहाल, सड़क के बीचो बीच बड़े-बड़े गड्ढों से राहगीरों के हाल बेहाल हाट बाजार से लेकर हर घर तक नारी सम्मान योजना पहुंचाने का लिया संकल्प