विनी आहूजा। पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को और सुदृढ़ बनाने हेतु की गई एक नई पहल की शुरुआत…. फिटनेस परेड “आत्म संवर्धन एवं क्षमता विकास” कार्यशाला के तहत प्रत्येक सप्ताह किया जाएगा पुलिसकर्मियों का शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण।परीक्षण के आधार पर पुलिस कर्मियों का किया जाएगा उचित उपचार एवं परामर्शइंदौर -पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की शारीरिक फिटनेस एवं स्वास्थ्य को बनाए रखने हेतु उनके बौद्धिक, मानसिक व शारीरिक कार्यक्षमता के विकास को देखते हुए पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर के निर्देशानुसार एक नई पहल की शुरुआत की गयी है। पुलिस के लिए एक नई *फिटनेस परेड “आत्म संवर्धन एवं क्षमता विकास”* कार्यशाला का शुभारंभ रक्षित केंद्र इंदौर मे किया गया। प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को यह कार्यशाला की जायेगी।जिसमे शहर के विभिन्न थानों एवं कार्यालय के 100-100 पुलिसकर्मियों के बैच को प्रत्येक सप्ताह में बुलाकर स्वास्थ्य शारीरिक परिक्षण किया जायेगा, एवं उसमें आई जांच के आधार पर उनका उचित उपचार व समाधान किया जाएगा।बता दे कि इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को शारीरिक पीटी एवं योगाभ्यास साथ ही ध्यान मेडिटेशन भी करवाया गया। तथा पुलिस कर्मियों की स्वास्थ समस्याओ की जांच के लिए, सेंट्रल लैब के डॉक्टर और उनकी टीम द्वारा ब्लड सेंपल लिये गये, पुलिसकर्मियों का फिजिकल पैरामिटर का परीक्षण, पैथोलाजी जांच व बाडी मास इंडेक्स, इमोशनल हेल्थ की जांच की गई। साथ ही उपस्थित डाँक्टरो द्वारा उनको सही खानपान एवं रहन-सहन, व्यायाम, उचित स्वास्थ रखने हेतु स्ट्रेस मेंनेजमेंट, एंगर मेंनेजमेंट के बारे मे भी जानकारी दी गई। गंभीर समस्या होने पर रविवार को उनके परिवारजन को बुलाकर उन्हें भी जानकारी देकर सही उपचार करवाने के लिये।प्रेरित किया जावेगा साथ ही काउंसलर की मदद से समय-समय पर काउंसलिंग भी की जावेगी। इंदौर पुलिस द्वारा जो पुलिसकर्मी किसी बीमारी से ग्रसित हैं उनके इलाज हेतु समुचित व्यवस्था की जाएगी और कम कीमत व रियायती दरो पर ईलाज हेतु हर संभव सहायता की जावेगी। इंदौर पुलिस का यह नवाचार प्रत्येक पुलिसकर्मी के शारीरिक परीक्षण एवं उसकी फिटनेस को बनाए रखने हेतु निरंतर रूप से चलता रहेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हाट बाजार से लेकर हर घर तक नारी सम्मान योजना पहुंचाने का लिया संकल्प धनपुरी में उर्स का आयोजन: हिन्दुस्तान के मशहूर कव्वाल अनीस नवाब देंगे अपनी शानदार प्रस्तुति