उर्स मुबारक टेकरी के अध्यक्ष बने चंद्रेश मिश्रा तो उपाध्यक्ष मोहम्मद शकील को चुना गयाशहडोल। उर्स मुबारक मजार शरीफ टेकरी धनपुरी में हर साल की तरह इस साल भी सालाना उर्स का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 21 जून को आयोजित होगा। इस मौके पर कव्वाली का भी शानदार प्रोग्राम रखा गया है। जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल अनीस नवाब (गुजरात) अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। कव्वाली का प्रोग्राम रात्रि 9:00 बजे से शुरू होगा।उर्स मुबारक टेकरी के अध्यक्ष चंद्रेश मिश्रा व उपाध्यक्ष मो. शकील ने संयुक्त रूप से बताया कि, हजरत सैयद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैहे लूतरा शरीफ (चिल्लागाह) हजरत सैयद गुल मोहम्मद शाह रहमतुल्ला अलैहे टेकरी मजार धनपुरी में परंपरागत उर्स और कव्वाली का कार्यक्रम विगत 22 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है।हजरत बाबा गुल मोहम्मद शाह की यह मजार कौमी एकता की मिसाल बन चुकी है। जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोग मिलकर प्रत्येक वर्ष सालाना उर्स कार्यक्रम आयोजित करते हैं। उर्स कमेटी के कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर इस ऐतिहासिक प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए पूरी तल्लीनता से जुट गए हैं। कार्यक्रम के संयोजक पत्रकार रज्जाक अली (बाबाजी) के नेतृत्व में एक बार फिर इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस कमिश्नर इंदौर का फिटनेस मंत्र ओमकार प्रसाद बने म.प्र.तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष