झारखंड के रांची में जारी है नेशनल पावर लिफ्टिंग टुर्नामेंटशहडोल। रांची (झारखंड) में 6 से 11 जून तक जूनियर, सब जूनियर की राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। जिसमें मध्यप्रदेश पावर लिफ्टिंग संघ ने यूनिवर्सल जिम के आदित्य विश्वकर्मा अस्तित्व तिवारी का चयन किया है। दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि, विगत दिनों राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने-अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान अर्जित कर अपना स्थान राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाया है।उन्होंने इसका पूरा श्रेय अपने मुख्य कोच देवेन्द्र मिश्रा व सहायक कोच पवन गर्ग को दिया है। बताया, दोनों कोच प्रतिदिन 2 घण्टे का प्रशिक्षण देते हैं। इस उपलब्धि पर पावरलिफ्टिंग के अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल (नगर पालिका अध्यक्ष, शहडोल), उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह (अध्यक्ष, जिला क्रीड़ा भारती शहडोल), सह सचिव प्रमोद विश्वकर्मा (राष्ट्रीय कराते कोच) खेल प्रेमी अरशद कुरैशी सहित परिजनों व ईष्ट मित्रों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ADGP शहडोल से धोखाधड़ी की शिकायत: ओवन बनाने के नाम पर भोपाल निवासी शाहरुख़ ने 2.40 लाख रूपये हड़पे पानी को तरसते MPEB कार्यालय अमहिया में उपभोक्ता, जिम्मेदार अधिकारी नही दे रहे ध्यान।