पीड़ित बेकरी संचालक की मांग- दिलाई जाए रकम और करें आरोपी को दड़ित

शहडोल। मुख्यालय स्थित एक बेकरी संचालक ने एडीजीपी दिनेश चंद्र सागर से अपने साथ हुए धोखाधड़ी की शिकायत की है। पीड़ित आनंद बेकरी के संचालक सुनील माधवानी ने अपने लिखित शिकायत पत्र में बताया कि, उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए ढ़ाई लाख रुपये हड़प लिया गया है। पीड़ित ने न्याय दिलाते हुए उसकी रकम वापस कराए जाने व उक्त व्यक्ति को दंडित किए जाने की मांग की है।

यह है पूरा मामला

पीड़ित के अनुसार, बेकरी में लगे ओवन को बनाने बीते दिनों शाहरूख नामक एक व्यक्ति भोपाल से आया था। उसने ओवन के न बनने की बात कही और कहा- ये ओवन हमें दे दो, इसके 50 हजार दे देगें। हमसे एक नया ओवन बनवा लो, 2.50 लाख में नया ओवन बनाकर देंगे। इसके बाद वह वापस भोपाल चला गया। जहां पहुंचकर उसने काम चालू करने के नाम पर 1 लाख एडवांस मांगा। मैंने 25 अगस्त 2022 को 50 हजार, 15 सितम्बर 2022 को 50 हजार, ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिये।

पैसे लेने के बाद शाहरूख ने आज-कल करते हुए 2 माह गुजार दिये। नवम्बर में मैं भोपाल गया, तो शाहरूख ने कहा- आप जाइऐ हम एक हफ्ते में आ जाएंगे। इसके बाद उसने मेरा फोन रिसीव करना एवं मैसेज का रिप्लाई देना बंद कर दिया। फिर जनवरी 2023 में मैं फिर भोपाल गया। बहुत मुश्किल से शाहरूख ने सामान गाड़ी में लोड कराया और कहा- आपकी ट्रेन का टाइम हो गया है, आप चलिए। हम गाड़ी में बैठकर आ रहे हैं।

गाड़ी तो शहडोल आई किन्तु शाहरूख नहीं पहुंचा और आधा-अधूरा समान भेजा गया। उसने कहा था कि, पुराना ओवन इसी गाड़ी में भेज देना। मैं बाकी सामान लेकर आता हूँ। जिस गाड़ी में सामान भेजा था, उसमें मैंने अपना पुराना ओवन लोड कर उसके पास भेज दिया। फिर कई बार फोन किया, तब जाकर एक महीने बाद शाहरूख शहडोल आया। आते ही 15 हजार मांगे, जो मैंने दे दिए।

एक हफ्ते बाद पुनः 75 हजार, यह कहते हुए मांग की गई कि, जो सामान बचा हुआ है, वो मंगवाकर ओवन कम्पलीट कर दें। जबकि 1 लाख एडवांस और 1 लाख काम होने के बाद की बात हुई थी। उसने पुराने ओवन सहित 1 लाख 90 हजार ले लिया है और काम अब तक पूरा नहीं किया। शाहरूख ने मुझसे जो भी पैसे लिए हैं, अपने बड़े भाई तस्लीम के खाते में लिए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि, इस घटना से उसे आर्थिक, मानसिक एवं व्यापारिक क्षति पहुंची है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading