क्या अधिकारी बोतल बंद पानी का उपयोग करने के लिए इशारा करते हैं…! खाली मटको से पिलाया जाता है, उपभोक्ताओं को पानी… पानी के नाम पर दिखे 3 खाली घड़े… रीवा। कुशमेन्द्र सिंह। हम बात करने जा रहे है रीवा मुख्यालय अंतर्गत MPEB कार्यालय कार्यपालन यंत्री शहर संभाग रीवा की है जहा पर इतने बड़े विद्युत क्षेत्र में सैकड़ो उपभोक्ता प्रतिदिन कार्यालय आते है, लेकिन उनके लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नही, जिस कारण उपभोक्ता पानी के लिए इधर उधर भटकते नजर आते हैं। जब वहा पर मौजूद कर्मचारियो से पूछा गया तो बताया की सामने घड़े में पानी है, लेकिन जब जाकर देखा गया तो तीनों घड़े खाली मिले और उपभोक्ता पानी की तलाश में घूमते रहे लेकिन कही पानी नजर नही आया। इस भीषण गर्मी में जब पानी के व्यवस्था के बारे में वहा के कर्मचारियो से पूछा गया तो कोई जाबाव देने को तैयार नही था। जबकि उन्ही उपभोक्ताओं को विभाग के लापरवाही से भारी भरकम बिल भेज कर परेशान किया जाता है, और वो कार्यालय का चक्कर काटते रहते है, लेकिन कार्यालय में उनके लिए पानी तक की व्यावस्था नही है और जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शहडोल का बढ़ाया मान: अदित्य और अस्तित्व कर रहे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन नगर परिषद रतनगढ़ में वार्ड क्रमांक 13 उप चुनाव मे मतदान हेतु ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया।
You must be logged in to post a comment.