शहडोल। बुढ़ार निवासी युवा पत्रकार अनिल लहंगीर को पत्रकार कार्यकर्ता संघ ने शहडोल संभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी यह नियुक्ति प्रांतीय अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने की है। अनिल एक लंबे समय से पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए हैं। वह अपनी सेवाएं प्रिंट सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दे रहे हैं। पत्रकारों के हित में लड़ाई लड़ने में भी वे सदैव अग्रसर रहते हैं। अनिल के इस मनोनयन पर संभाग के पत्रकारों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।उनकी मीडिया क्षेत्र की कार्यकुशलता एवं पत्रकारों के हित में कार्य को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें यह महती जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेशाध्यक्ष ने नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष से अपेक्षा की है कि, वह शीघ्र संभाग अंतर्गत शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर जिले में सदस्यता अभियान चलाते हुए कर्मठ पत्रकारों को पत्रकार कार्यकर्ता संघ में जोड़ेंगे और तीनों जिले में जिला इकाई सहित संभागीय इकाई का गठन करेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गेवरा परियोजना विस्तार का विरोध : जन सुनवाई के खिलाफ किसान सभा ने किया प्रदर्शन, कहा : पहले पुराने रोजगार प्रकरणों का करो निराकरण ADGP शहडोल से धोखाधड़ी की शिकायत: ओवन बनाने के नाम पर भोपाल निवासी शाहरुख़ ने 2.40 लाख रूपये हड़पे