इंदौर। प्रदीप चौधरी ।तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप…इंदौर 01 जून, 2023 को नेपाल के प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ 2 जून को इंदौर आयेंगे। इंदौर में उनका परम्परागत रूप से स्वागत किया जायेगा। उनके दो दिवसीय भ्रमण के लिये की जा रही तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है। तैयारियों को आज यहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक में अंतिम रूप दिया गया। होटल मैरियट में सम्पन्न हुई इस बैठक में सांसद श्री शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, विधायक श्री रमेश मेंदोला तथा श्रीमती मालिनी गौड़, श्री गौरव रणदिवे, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी मौजूद थे। बैठक में नेपाल के प्रधानमंत्री जी के आगमन से लेकर प्रस्थान तथा उनके विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की गई। बैठक में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां प्रधानमंत्री जी की गरिमा के अनुरूप सुनिश्चित की जाये। बैठक में बताया गया कि नेपाल के प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ का इंदौर में परम्परागत रूप से भव्य स्वागत किया जायेगा। उनका जगह-जगह स्वागत होगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भाजपा चला रही महाजनसंपर्क अभियान: शहडोल लोकसभा टोली की बैठक में पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी रोमांस किंग को नही भूल पाएंगे