प्रथम पुण्य समरण

🟫🟨⬛ ✍️राजेश उषा शर्मा, इंदौर

रोमांस नगमों के जाने – माने और विख्यात सिंगर के के को भले ही इस लोक विदा होकर एक वर्ष बीत गया हो लेकिन उनके प्रशंसक और उनके चाहनेवाले उनके दिलों में और उनके रूहों में संगीत के माध्यम से ताउम्र जीवित ही रहेंगे,,,,

31 मई, 2022 की वो काली रात जब काल ने अचानक रूहानी और अद्भुत वर्सेटाइल सिंगर को हमसे हमेशा के लिए हमसे छीन लिया और उनके चाहनेवाले को रोता – बिलखता छोड़ गए,,,,

गुरुदास कॉलेज, कोलकत्ता जहां के के की आखरी म्यूजिकल नाईट थी और हॉस्पिटल जहा उन्होंने अंतिम सांस ली थी,,,, स्टूडेंट्स ने उनकी मधुर स्मृति में अपने पसंदीदा आर्टिस्ट की स्टेच्यू प्रथम पुण्यतिथि पर स्थापित की और श्रंधांजलि भी अर्पित की,,,, मधुर स्मृति में पुष्प अर्पण किए, कैंडल्स जलाई और उनके हिट सॉन्ग्स बजाए और गाए भी साथ ही आंखों भी नम हो गई अपने कलाकार की मधुर यादों में,,,,

यकीनन,,, के के बहुत ही उम्दा, अद्भुत, सरल, सहज, मिलनसार सिंगर थे,,,, इतने बड़े आर्टिस्ट होने के बावजूद कोई अहम, घमंड नहीं न ही कोई स्टारडम अन्यथा थोड़ी – सी ही सफलता और शोहरत पाकर कलाकार हवा में उड़ने लगता है और स्टारडम में चूर – चूर हो जाता है,,, के के एक बेहतरीन इंसान के साथ एक महान शख्सियत भी थी,,, वे अपने पॉकेट से उभरते कलाकार की मदद करते थे उन्हें कैरियर में मार्गदशन के अलावा उनकी सहायता भी करते थे,,, यही उनकी खूबियां उन्हें औरों से जुदा और बिलकुल अलग बनाती थी,,,

परिवार को और दोस्ती को बहुत महत्व देनेवाले के लिए के के खासे मशहूर थे और वे आदर्श भी थे,,, कभी विवाद या अफेयर्स से उनका नाता ही नही रहा जबकि रोमांटिक नगमों के बादशाह थे और कई लड़कियां उनके घर केरल और रिकॉर्डिंग स्टूडियो में पागलों की तरह चक्कर लगाती थी और लव लेटर्स तथा गिफ्ट्स भी भेजती थी,,,

बॉलीवुड में कई सिंगर्स आए और गए लेकिन के के का मुकाम, यश, वैभम और ख्याति एक अलग ही स्तर और अलग किस्म की थी,,, उनके दोस्त, प्रशंसक और उनके चाहनेवाले आखरी सांस तक उनके दिल और उनकी रूह में बसर करेंगे और उन्हें कभी नही भूल पाएंगे,,, उनके अद्भुत, सुंदर नगमे उनकी दिलकश और रेशमी आवाज़ अमर रहेगी सदियों तक और कई जन्मों तक,,,

तू ही मेरी शब है,,,
अलविदा,,,
ओ मेरी जान,,,
जरा सी दिल में तू जगह दे,,,
खुदा जाने,,,
जिंदगी दो पल की,,,
लबों को,,,
तड़प – तड़प के इस दिल की आह,,
दिल इबादत कर रहा है,,,,,
क्या मुझे प्यार है,,,
भीगे नयनों से शत् शत वंदन और नमन महान् और अद्भुत शख्सियत को,,,💐💐🙏🙏

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading