30 जून तक दौड़ लगाएंगे भाजपाई, लोगों को गिनाएंगे मोदी सरकार की विशेषताएं

शहडोल। विनय शुक्ला। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष को लेकर भाजपा महाजनसंपर्क अभियान चला रही है। इस दौरान जनता को मोदी सरकार की योजनाएं और लाभ गिनाए जाएंगे। अभियान को लेकर शहडोल लोकसभा टोली की अपेक्षित कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई।

प्रदेश टोली की सदस्य एवं महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अश्वनी परांजपे ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतकर गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। केंद्र और प्रदेश की योजनाओं के माध्यम से गरीबों का जीवन बदल रहा है। 30 मई से शुरू यह अभियान 30 जून तक चलाया जाएगा। संगठन प्रभारी पीतांबर टोपनानी ने, उपस्थितजनों से विमर्श कर अभियान को सफल बनाने जिम्मेदारी सौंपी।

बैठक में शहडोल जयसिंहनगर विधायक जयसिंह मरावी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुपम अनुराग अवस्थी, अभियान के लोकसभा संयोजक प्रकाश जगवानी, हनुमान गर्ग, अर्जुन सिंह सैयाम, धीरेंद्र सिंह, विधानसभा संयोजक अशोक सोनी, संतोष लोहानी, दीपक शर्मा, दौलत मनमानी, विनय केवट, पल्लव श्रीवास्तव, रविंद्र वर्मा, संतोष मिश्रा आदि सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री मनोज सिंह आर्मो ने किया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading