स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक ने फूलों की हार पहनाकर किया सम्मानितशहडोल। इस कलयुग काल में ईमानदारी अब धीरे-धीरे खत्म सी होती चली जा रही है। वहीं कुछ ऐसे भी लोग देखने और सुनने मिल जाते हैं, जो न केवल ईमानदारी की मिसाल पेश करते हैं बल्कि लोगों को भी इस बात के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसा ही एक ताजा उदाहरण जिला मुख्यालय के न्यू हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में रहने वाले सुखचैन सिंह मान ने पेश की है। जिसकी हर जगह सराहना हो रही है।दरअसल, कालरी से रिटायर कर्मचारी सुखचैन शुक्रवार की सुबह पुराने गांधी चौक स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में नगद रुपए निकालने गए थे। उक्त एटीएम मशीन में जैसे ही उन्होंने अपना एटीएम लगाया तो उनकी नजर मशीन के नीचे लगे ट्रे में पड़ी। जहां कुछ 100-100 रूपये के नोट पड़े दिखे। उन्होंने उन नोटों को गिना, तो वह कुल तीन हजार रुपये थे। सोचा, कहीं मेरे खाते से तो रकम नहीं निकल गए। तब अपने खाते का बैलेंस चेक किया, जो रकम निकले थे।इसके बाद उन्होंने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा खुलते ही वह वहां पहुंचे और एटीएम मशीन में मिले 3 हजार रूपये के बारे में बैंक के मुख्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार नवलखे को बताया। जिसके बाद चैनल मैनेजर लाल सिंह गौर ने बैंक पर्ची भरवा कर उक्त राशि बैंक में वापस जमा करवाया। सुखचैन सिंह मान की इस ईमानदारी की सराहना करते हुए बैंक मुख्य प्रबंधक ने तत्काल उन्हें फूलों की हार पहनाकर सम्मानित किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन धूमधाम से मनाई लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती: धनगर पाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, विभिन्न कार्यक्रम भी हुए आयोजित आम्बेडकर सेना के बेनरतले दलित वर्ग के विभिन्न समाज अध्यक्षों का सम्मान समारोह सम्पन्न