शहडोल.। विनय शुक्ला। . जिले के ब्यौहारी में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर नगर में अहिल्या बाई के जयकारों के साथ धनगर, गड़रिया समाज के लोगो ने भव्य शोभायात्रा निकाली। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रदेश के 53 जिलों समेत शहडोल में भी भगवान शिव की अनन्य भक्त मालवा की महारानी माँ अहिल्या बाई होल्कर की जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में युवा, बुजुर्ग, महिला और बच्चों ने हिस्सा लिया। माँ अहिल्या बाई होल्कर की भक्ति, सुशासन एवं न्याय प्रियता की शौर्य गाथा के गीत गाये गए। शोभायात्रा सीधी तिराहा से होते हुए नगर के जनपद कार्यालय से होकर, रेल्वे स्टेशन तिराहा में संपन्न हुई। जिसके बाद एक स्थानीय होटल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां मुख्यातिथि के रूप में ब्यौहारी विधायक शरद जुगलाल कोल उपस्थित रहे।विधायक ने लोकमाता अहिल्याबाई के छाया चित्र में दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। वंदना पाल, प्रार्थना पाल, नंदिता पाल ने स्वागत गीत के साथ देश भक्ति गीत और कविता प्रस्तुत की। विधायक ने समाज को संगठित होने का सन्देश देते हुए कहा कि, गड़रिया समाज सीधा और सरल समाज है। इस समाज के लोगो ने मुझे यहां तक पंहुचाने में अहम रोल अदा किया है।ये समाज वो समाज है, जो मेरे पूज्य पिता के समय से हमारा और हमारी सरकार का साथ देते आई है। इस समाज के लोगों के सामने आ रही समस्या को लेकर सरकार तक पंहुचाते हुये, उसका समाधान करने का प्रयास मैं करूँगा। उन्होंने यह भी कहा, लोकमाता अहिल्या बाई की प्रतिमा स्थापना करवाने मेरा पूरा प्रयास रहेगा।गड़रिया समाज के संभागीय अध्यक्ष कमलेन्द्र पाल ने कहा, सरकार के 2017-18 में आदेश गजट नोटिफिकेशन में घूमक्कड़, अर्ध घूमक्कड़ जनजाति के सूची क्रमांक 30 में धनगर उल्लेखित है। उस सूची में उप जाति गड़रिया, कुरमार, हटकर, हाटकर, गाडरी, धारिया, गोसी, ग्वाला (गड़रिया ), गारी, गायरी, गडरिया (पाल, बघेल) शामिल हैं। लेकिन हमारे जाति प्रमाण पत्र से जनजाति की चोरी कर ली गई है। विधायक के माध्यम से सरकार से वापस कराए जाने की मांग की है।संरक्षक जेडी वर्मा ने समाज से अपील करते हुये कहा, हर बालिका को शिक्षित करें। वह शिक्षित होंगी तो, एक नहीं दो-दो परिवार को जागरूक, समझदार और शिक्षित बनाएगीं। विधायक के माध्यम से सरकार से अपील की- 31 मई को शासकीय छुट्टी घोषित किया जाए। अध्यक्षता कर रहे उमरिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाल ने कहा, समाज के जिन बच्चों को नर्सिंग, पैरामेडिकल जैसे कोर्स करने हो, उनका मैं तन, मन, धन से सहयोग करूंगा।प्रदेश उपाध्यक्ष रामविशाल पाल ने कहा, समाज के लोग पंचायत, नगरपालिका, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। शहडोल जिलाध्यक्ष हीरालाल पाल ने कहा, सामजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और त्रुटि न निकालते हुये, सहयोग प्रदान करें।कार्यक्रम में बृजलाल पाल (सेवानिवृत्त सैनिक), हरप्रसाद पाल, रामनरेश पाल, लक्ष्मण पाल, रामचंद्र पाल, राम मनोहर पाल, राम सजीवन पाल, गोकरन पाल, रामपाल पाल, भईया लाल पाल,रामेश्वर पाल, दुर्योधन पाल, गेंदलाल पाल, संगीता पाल, सुशीला पाल, ललिता पाल आदि सहित जिले भर के सामजिक बंधु उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने महिला सशक्तिकरण को दिया बढावा, और कांग्रेस पार्षदो की बैठक मे महिला पार्षदो को उपस्थित होने के दिये निर्देश। शहडोल में ईमानदारी की मिसाल: एटीएम मशीन में मिले 3 हजार रुपये बैंक को लौटाया, हो रही सराहना
You must be logged in to post a comment.