टाॅप टेन में जिले के तीन अन्य छात्र भी हैं शामिल। शहडोल। विनय शुक्ला। मध्य प्रदेश की 10 वीं और 12 वीं बोर्ड का परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया चुका है। परीक्षा परिणाम के साथ ही मैरिट सूची भी जारी की गई है। कक्षा 10 वीं के जारी सूची के मुताबिक, जिले के चार छात्रों ने टाॅप टेन में अपनी जगह बनाई है। सूची में जिला मुख्यालय के स्थित ज्ञानोदय स्कूल में अध्ययनरत छात्र आशीष सोनी का नाम सातवें स्थान पर है। वहीं ब्यौहारी के भारतीयम स्कूल की छात्रा पारुल सिंह पटेल को दसवां एवं रिया सिंह बघेल विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल नौवां स्थान मिला है। इसके साथ ही बुढार स्थित ज्ञान निकेतन उच्चतर माध्यमिक स्कूल के छात्र आदित्य गुप्ता ने भी प्रदेश की सूची में दसवां स्थान हासिल किया है। जिले में कक्षा 10 वीं परिणाम 68. 92 एवं 12वीं का 52.93℅ परिणाम बताया गया है। गौरतलब है कि, प्रदेश की बोर्ड परीक्षा परिणाम में कक्षा 10 वीं के प्रदेश मेरिट सूची में अपना नाम सातवें स्थान पर अंकित कराने वाले आशीष सोनी के पिता सुनील कुमार सोनी जिले के बरूका गांव में एक प्राइवेट कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड हैं। मां गुड़िया देवी साधारण ग्रहणी हैं। घर में 4 बच्चों में आशीष सोनी सबसे छोटे हैं, जो बड़े होकर आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं। आशीष ने 488 अंक प्राप्त किए हैं। जिसके अनुपात में 97.6 अंक उन्होंने हासिल किया है। भविष्य में पिता को देखना चाहता हूं खुश… आशीष का कहना है कि, 12वीं में मैथ लेकर पढ़ाई करेंगे और आइएएस की तैयारी करेंगे। कहा- मैं अपने पिता को मेहनत करता हुआ देखता हूं। तो मुझे लगता है कि, मेरे पिता 12 घंटे सिक्योरिटी गार्ड के रूप में बरसात, सर्दी और गर्मी… कुल मिलाकर हर मौसम में तटस्थ रह कर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, हमें अच्छी परवरिश देने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। ऐसे में मेरा उनके प्रयास में खरा उतरना एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसके लिए मैं वचनबद्ध हूं। मुझे पता नहीं उन्होंने कितने दुख और तकलीफ झेला है, पर भविष्य में, मैं उन्हें अपने साथ खुश देखना चाहता हूं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बागपत के पूर्व प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा के भतीजे का हुआ यूपीएससी में चयन इंदौर मध्य प्रदेश राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान।