• बोढ़ा गांव के निशान्त शर्मा का हुआ यूपीएससी में चयन, जनपद बागपत में खुशी की लहर
  • श्री यमुना इण्टर कॉलिज के पूर्व प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा के घर लगा बधाई देने वालों का तांता

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
छपरौली ब्लॉक के बोढ़ा गांव के रहने वाले निशान्त शर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा में 330 वी रैंक हासिल कर जनपद बागपत को गौरवान्वित किया। निशान्त शर्मा की इस उपलब्धि पर जनपद बागपत में खुशी की लहर है। निशान्त शर्मा, बेगराम शर्मा के पौत्र व सत्यपाल शर्मा के पुत्र है। सत्यपाल शर्मा पांच भाई व एक बहन है। सत्यपाल शर्मा दिल्ली में एक केन्द्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य पद पर आसीन है और वर्तमान में रोहिणी दिल्ली में रह रहे है। निशान्त शर्मा के ताऊजी जयपाल शर्मा श्री यमुना इण्टर कॉलिज बागपत के पूर्व प्रधानाचार्य है, जिन्होनेे दिल्ली एनसीआर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अंग्रेजी भाषा के प्रमुख विद्धान के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनायी है। निशान्त के चाचा जी ओमपाल शर्मा एमए व बीएड है और गांव बोढ़ा में खेती करते है। निशान्त की बुआ ओमवती शर्मा ने एमए हिन्दी से किया है। निशान्त के ताऊजी महिपाल और चाचाजी सतीश शर्मा सहित समस्त परिवार अच्छा पढ़ा-लिखा है और धार्मिक व समाजसेवी प्रवृत्ति का है। निशान्त शर्मा के ताऊजी जयपाल शर्मा ने बताया कि निशान्त शुरू से पढ़ाई में बहुत होशिहार रहा है। उसने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी एण्ड़ साइंस पिलानी से एमटेक किया। उसके बाद उसने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की। कहा कि उनका परिवार ग्रामीण अंचल से आता है, जिसमें पढ़ाई के लिए सीमित साधन उपलब्ध हो पाते है। इन सबके बाबजूद पहले निशान्त के पिता सत्यपाल शर्मा ने दिल्ली में एक केन्द्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य पद पर आसीन होकर परिवार व जनपद का नाम रोशन किया और अब निशान्त ने यूपीएससी में चयनित होकर हम सभी को गौरवान्वित किया है। कहा कि वह आगे भी कामयाबी के नये शिखर को छुये ऐसी वह कामना करते है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading