काफी मशक्कत के पश्चात सुरक्षित बाहर निकालकर बचाई बैल की जान…. ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोगों के मन मे गोवंश की रक्षा के लिए एक अलग ही जज्बा मौजूद है। ग्रामीणों मे आज भी मानवियता जीवित है। जहां शहरी अंचलों में गोवंश गाय,बैल लावारिस अवस्था में इधर- उधर विचरण करते रहते हैं , और उनकी सुध लेने वाला कोई भी नहीं । वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में गोवंश की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में युवा अपनी सहभागिता निभा रहे। ऐसा ही एक वाक्य आज जावद विकासखंड के अंतिम छोर पर बसे ग्राम जाट में देखने को मिला। जब खेरादियो की बावडी, रेगरो के खेत की तरफ एक बैल के कुएं मे गिरे होने की सूचना ग्राम के युवाओं को मीली तो युवा गौभक्तों ने तुरंत एक दूसरे को घटना की जानकारी देकर सभी को इकट्ठा कर बैल को कुएं से बाहर निकाला। विस्तृत जानकारी के अनुसार ग्राम जाट के कृषक राहुल माली व पूरणमल रेगर खेत की हकाई करने के लिए जब अपने खेत पर पहुंचे। तो वहां पर उन्हें एक बेल कुएं में गहरे पानी मे गिरा हुआ दिखाई दिया।जिसकी जानकारी उन्होंने गांव के युवाओं को दी।जैसे ही ग्राम के युवा गोभक्तों को उक्त घटना की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में युवाओं ने घटना स्थल पर पहुंच कर काफी मशक्कत के पश्चात पानी से भरे हुए गहरे कुएं में गिरे बेल को सुरक्षित बाहर निकाल कर उसकी जान बचाकर मानवियता की मिसाल पेश की। इस दौरान ग्राम के युवा मुरली बैरागी, दिपक शर्मा, पिंटू गुर्जर, सत्यनारायण सुथार, भोलू कुमावत, दुर्गेश माली, राहुल माली,पूरणमल रेगर, राहुल बैरागी, शांतिलाल रेगर, बबलू रेगर, सुरेश भाट, फोरुलाल रेगर, हीरालाल सूर्यवंशी, शैतान रेगर, योगेश गोस्वामी, राजकुमार सेन, गोपाल रेगर, पिंटू रेगर, मुकेश रेगर आदि युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।यह तो गनिमत रही की सभी युवा समय पर पहुंच गए।और सभी के सामुहिक प्रयास के चलते उक्त बैल की जान बच गई।अगर कुछ देर और हो जाती तो निश्चित रूप से अप्रिय घटना घटित होने के अंदेशे से इंकार नही किया जा सकता था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन किसान सभा ने बंद कराया रेल कॉरिडोर का काम, सात दिवस में मुआवजा नहीं मिलने पर रेल पथ पर फसल लगाएंगे किसान हत्या के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पहुंचे सलाखों के पीछे।