हनुमान चालीसा का पाठ,महाआरती व प्रसाद वितरण कर गोशाला में गायों को खिलाया हरी घास और गुड़ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों 2 बार सर्वश्रेष्ठ सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित नीमच,मंदसौर,जावरा संसदीय क्षेत्र के गौरव लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने रतनगढ़ मे सेवा दिवस के रूप में मनाया।इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अपने लाडले सांसद सुधीर गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा,भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जोगेन्द्र चारण, नगर भाजपा अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल के नेतृत्व में स्थानीय संकट मोचन हनुमान मंदिर डेरवाले बालाजी मंदिर परिसर पर शुक्रवार को सायं बड़ी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर सायंकाल 6:15 बजे सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। एवं ईश्वर से सांसद श्री गुप्ता के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इसके पूर्व सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने बडी संख्या में एकत्रित होकर श्री करणी गौशाला रतनगढ़ पर पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं ने गोवंश की पूजा कर अपने हाथो से गोमाता को हरी घास एवं गुड़ खिलाया एवं अपने चहेते लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता के दीर्घायु होने की मंगल कामनाएं की। इस अवसर पर भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र चारण, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम पाराशर, नगर भाजपा अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद मनोहरलाल सोनी, पार्षद हंसमुख सोनी, पार्षद प्रतिनिधि गौतम बैरागी, भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री सुखदेव गुर्जर, पूर्व एल्डरमैन विमल व्यास, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता प्रहलाद सोनी उस्ताद, वरिष्ठ नेता महेंद्रसिंह राजपूत मधुबना सांडा, सुनील बैरागी,श्रवण व्यास,टीकम चारण, श्रवणसिंह राजपूत बधावा, जयपाल सिंह राजपूत नारदा, वरिष्ठ किसान नेता शंकरलाल वर्मा,बालकिशन छिपा, राजेश सोलंकी,राजू माली,मुस्ताक खान पठान,सीताराम भील भोपाजी,रजत मूंदड़ा, गुलाबचंद प्रजापत, तरुण मूंदड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। समस्त कार्यक्रम का संचालन कमलेश अग्रवाल एवं आभार राजू माली ने किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अधिवक्ता संघ जवा का 29वे दिन भी क्रमिक धरना प्रदर्शन जारी। देश को बचाने के लिए मजदूर आंदोलन को भी यूनाइटेड होना पड़ेगा