कुशमेन्द्र सिंह। जवा/अपनी छः सूत्रीय मांगों को लेकर अधिवक्ता संघ जवा के द्वारा विगत 29 दिनों से क्रामिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमे अधिवक्ता संघ की प्रमुख मांगो में जवा को नगरपरिषद बनाया जाय, जवा में सिविल कोर्ट की स्थापना, एसडीएम कोर्ट की पदस्थापना के साथ नियमित अनुविभागीय अधिकारी की पद स्थापना, जवा में सिविल अस्पताल के साथ साथ जवा में कृषि उपज मंडी एवं उप पंजीयक कार्यालय खोले जाने को लेकर क्रमिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है वही आज 29 वे दिन धरने पर बैठे अधिवक्ता वीके पांडेय ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूर्ण नही होगी तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा क्योंकि जो मांगे है जनहित की मांगे हैउन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी इन्ही सभी मांगो को लेकर व्यापार मंडल जवा और अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वाधान में 84 दिन का क्रमिक धरना प्रदर्शन किया गया था जिसमे स्थानीय विधायक दिव्यराज सिंह और रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के आश्वासन के बाद धरने को समाप्त किया गया था लेकिन 1 वर्ष बीतने के बावजूद भी एक भी मांग को पूरा नही किया गया उनके द्वारा सिर्फ झूठे आश्वासन दिया गया थाइस बार यदि हमारी मांगे पूर्ण नही हुई तो उग्र आंदोलन के साथ भूख हड़ताल और गांव गांव में जागरूकता रैली निकाली जाएगी और बताया जाएगा कि नगरपरिषद और सिविल कोर्ट खुलने से क्या फायदे होंगे। क्योंकि 9 वर्ष से जवा मुख्यालय उपेक्षा का शिकार हो गया। अब देखना यही होगा कि इस चुनावी सरगर्मी में मांगे पूर्ण होगी या यूं ही आश्वासन का दौर चलता रहेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा, पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी,एडवोकेट वीके पांडेय, जवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, संरक्षक जटाशंकर द्विवेदी, शतानंद मिश्राराजनाथ जैसवाल उपाध्यक्ष अभिलाष त्रिपाठी,सचिव राधेश्याम तिवारी, सह सचिव श्रवण चौरसिया, कोषाध्यक्ष रामरतन गुप्ता,किसान नेता अमरनाथ सिंह समाजसेवी राजकुमार द्विवेदी,रमेश द्विवेदी, रामचंद्र मिश्रा,एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह, कमल मिश्र, एडवोकेट केशव सिंह, एडवोकेट केके तिवारी, कमल चंद्र मिश्रा, एडवोकेट बृजेश द्विवेदी मोहम्मद कादिर,सहित कई लोग मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जयंत चौधरी इंसानियत की अनुपम मिसाल : मोनिका यादव रतनगढ़ मे सेवादिवस के रुप मे मनाया सांसद सुधिर गुप्ता का जन्मदिवस