इंदौर। अंशुल सिंघल। इंदौर स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित कार्टून एवं पेंटिंग कार्यशाला के चार दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर एमआईसी मेंबर अशोक अतिथियों ने कहा कि अच्छा कार्टून वर्षों तक मन-मस्तिष्क पर छाया रहता है। कार्टूनिस्टों की व्यंग्यात्मक शैली को आम जनता अधिक पसंद करती है। कार्यशाला के प्रशिक्षक वरिष्ठ कार्टूनिस्ट देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारत के महान कार्टूनिस्ट केशव शंकर पिल्लई बाल्यकाल से कार्टूनिस्ट बनना चाहते थे। स्कूल में पढ़ाई की बजाए वह पढ़ाने वाले प्राध्यापकों के कार्टून बनाया करते थे। आगे चलकर वे देश के ख्यातनाम कार्टूनिस्ट बने। श्री शर्मा ने कहा कि ऐसी कार्यशालाओं के माध्यम से ही प्रतिभाएं निखरकर सामने आती हैं। इस अवसर पर अतिथियों ने आरना गुप्ता प्रथम, उज्ज्वल मुजालदा द्वितीय, युवान यादव तृतीय एवं आराध्या जैन प्रोत्साहन पुरस्कार को सम्मानित किया। शिविर में भाग लेने वाले मीडियाकर्मियों के बच्चों को प्रमाण-पत्र, बेग, लंच बाक्स, वाटर बॉटल, कैप, चॉकलेट भेंट की गई।प्रारंभ। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महासंघ 22 मई हड़ताल का बहिष्कार , आम जनता के हित में कार्य। हाईकोर्ट में बाईक टैक्सी की याचिका विचार धीन चीन से भारत आया रीवा की बेटी का शव लोगो ने दी नम आंखों से विदाई