5 मई को चीन में हुआ था साक्षी का  निधन

 त्योंथर। 5 मई को चीन में अरुण नगर रीवा, निवासी (पैतृक ग्राम कुठिला)डॉक्टर एच एन सिंह के पुत्र शैलेश सिंह की बेटी साक्षी सिंह के निधन की खबर आई थी तब से परिजन साक्षी सिंह के शव को रीवा लाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे थे उसमे सफल भी हुए 2 हफ्ते बाद चीन से रीवा के बेटी का शव वापस भारत आया जो एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए चीन गई हुई थीं अचानक उनके निधन की खबर सुनकर साक्षी सिंह के बड़े बाबा जी यज्ञ नारायण सिंह एवं बड़े पापा एसलाल सिंह तथा उनके परिवार जनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।


साक्षी सिंह के माता पिता अपने आप को सम्हालते हुए बेटी के शव को भारत लाने के लिए जो भी बन पड़ा वो किया आखिरकार बेटी का शव चीन से वापस भारत लाया गया जो 19 मई को बेटी का  शव रीवा की धारती गृह ग्राम कुठिला पहुचा जहा पर श्रद्धांजलि देने के लिए लोगो का तांता लग गया।
साक्षी सिंह का जन्म 10 सितंबर 1998 में हुआ था उनके अल्प आयु में स्वर्ग सिधार जानें से माता पिता और परिवार के लोगो को गहरा सदमा लगा है वही साक्षी सिंह त्यौथर विधानसभा के कुठीला गांव के पूर्व त्यौंथर जनपद उपाध्यक्ष रामायण प्रसाद सिंह की पारिवारिक रिश्ते में नातिन थी तथा मध्यप्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल रीवा स्वर्गीय साक्षी सिंह के नाना है। उनका अंतिम संस्कार आज 20 मई 2023 को 9 बजे कुठिला गांव में किया गया।
अंत्येष्टि के समय सभी परिवारजनों के साथ पूरे गांव के महिला पुरुष तथा पूर्व त्योंथर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्यासी रमाशंकर सिंह, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्म नारायण शर्मा,रामायण प्रसाद सिंह, पूर्व सरपंच बुद्धसेन पयासी, कुठीला ग्राम पंचायत के सरपंच हिमांशु धर सिंह, ग्राम पंचायत कोनिया कला सरपंच धर्मेंद्र सिंह डॉक्टर निरंजन सिंह, डॉ टी पी सिंह ,दिवाकर सिंह, मधुसूदन सिंह,ज्वाला सिंह ,सर्व सुख सिंह, इंद्रजीत सिंह” मुंशी ” साक्षी सिंह के नाना रामायण सिंह पटेल,दिलीप सिंह ,बलबीर सिंह, बिंद्रा प्रसाद तिवारी सेवानिवृत्त पटवारी नंदकुमार सिंह,उत्तम सिंह ,कुंवर बहादुर सिंह ,पूर्व बी डी सी देवकली किसान नेताअनिल सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।  वही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना सांसद गणेश सिंह राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला सांसद जनार्दन मिश्रा,  जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा डाक्टर अजय सिंह सिरमौर विधायक युवराज दिव्यराज सिंह मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल कांग्रेस नेता देवराज सिंह कांग्रेस नेता रमेश पटेल, समाजसेविका विमला सिंह युवा समाजसेवी विवेक सिंह दीपू  जिला पंचायत सदस्य गीता माझी, किसान नेता अनिल सिंह, भाजपा नेता आनंद सिंह, समाजसेवी प्रदीप सिंह,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्यौंथर शीलध्वज सिंह ,लालमणि कोल गढ़ी ,सुरेश प्रसाद मिश्र चाकघाट  सहित कई लोगो ने बेटी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है। स्थल पर उपस्थित लोगो ने साक्षी सिंह को”विनम्र श्रद्धांजलि”अर्पित कर ईश्वर से प्रार्थना की, कि उनके परिवार जनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading