पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से एक देशी रिवाल्वर और 06 जिन्दा कारतुस जप्त किया गया। पुलिस थाना राजेन्द्र नगर को सुचना मिली की एक लड़का रिजनल पार्क के सामने एक बुलेट मोटर सायकल पर हाथ में रेवॉल्वर लेकर खड़ा है । सुचना की तस्दीक करने के लिये राजेन्द्र नगर पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ ने पर अपना नाम धर्मेन्द भाटी निवासी थाना-बेटमा बताया।आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कबजे से 01 रिवालवर व 06 जिन्दा कारतूस मिलें, जिन्हें जप्त किया गया। जानकारी निकालने पर पता चला कि आरोपी धर्मेंद्र एक शातिर बदमाश है जिसके विरुद्ध पूर्व मे भी हातोद थाने पर मारपीट के कई अपराध दर्ज है । आरोपी किसी बडी घटना को अंजाम देने के लिए ही हथियारों सहित शहर में घूम रहा था लेकिन पुलिस की सक्रियता से किसी घटना के पहले ही राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी को लिया अपनी गिरफ्त मे । पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 रिवालवर व 06 जिन्दा कारतुस एक रायल इन्फिलड मोटर सायकल सहित जप्त किया गया है।प्रकरण में विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है साथ ही आरोपी से अवैध हथियारों आदि के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अधिवक्ता संघ जवा के क्रमिक धरने पर पहुचे जिला कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह,दिये समर्थन। नकबजनी की घटना का खुलासा का पुलिस थाना राजेन्द्रनगर ने किया।