पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज के अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार कर, उससे चोरी का सामान खरीदने वाले खरीददार को भी किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 01 DELL कम्पनी का लेप्टाप व मशीनो का चोरी गया अन्य सामान बरामद किया गया। फरियादी मैनेजर कृष्णा पिता दिपक सोनी नि. अशोक नगर इन्दौर का श्रीकृष्णा कार्गो नाम से शिव स्क्वेयर के पीछे ट्रेजर टाउन रोड पर ट्रान्सपोर्ट के गोडाउन है, जिसके शटर को उचकाकर गोडाउन के केबिन में रखा डेल कम्पनी का लेपटाप और गोडाउन मे ट्रांसपोर्ट हेतु रखा अन्य सामान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की जाने की रिपोर्ट थाना राजेन्द्रनगर पर दर्ज की गई थीं । जिस पर थाना राजेन्द्रनगर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल का निरीक्षण व अन्य लोगों से पूछताछ आदि के माध्यम से आरोपी के बारे मे जानकारी प्राप्त करते सूचना मिली की आरोपी चोरी का माल लेकर क्षेत्र मे लेपटाप को बेचने की फिराक मे घूम रहे थे । जिस पर से पुलिस टीम व्दारा आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ा गया और आरोपी सुरेश सिंह राठोर निवासी महादेव नगर इंदौर के पास से एक लेपटाप जप्त किया गया। आरोपी के द्वारा अन्य चोरी का सामान क्षेत्र के एक कबाडी जितेन्द्र पटेल को बेचा गया था, पुलिस द्वारा इस कबाड़ी को भी पकड़ कर उसके कब्जे से चोरी गया मशरुका जप्त किया गया । पुलिस द्वारा चोरी करने वाले शातिर बदमाश और उससे चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी दोनों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल (1) डेल कम्पनी का लेपटाप किमती 40000/- रुपये(2) जेसीबी मशीन के पार्टस व कापर केबल किमती 50000/- रुपये बरामद किया गया हैं। पुलिस द्वारा प्रकरण में विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस को अवैध हथियारों को लेकर मिली बड़ी सफलता. इंदौर सीपी द्वारा पुलिस परिवार के बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन।