रीवा। कुशमेन्द्र सिंह । तहसीलदार के बेदखली आदेश के बाद भी पनवार पुलिस नही कर रही कार्यवाही। पनवार थाना प्रभारी के कार्यशैली पर लगातार लग रहा प्रश्नचिन्ह..? जन सुनवाई में पीड़ित ने कलेक्टर रीवा से न्याय की लगाई गुहार। मामला रीवा जिले जवा तहसील अंतर्गत नाष्टिगवा गांव का है जहा पर परिवार के ही दबंग लोगो ने पीड़ित राजबहोर यादव की 20 डिसमिल जमीन में कब्जा कर उस पर लैट्रिन बनवाकर कब्जा किया गया है जब पीड़ित के द्वारा इसका विरोध किया गया तो दबंगो परिवार वालों ने मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पनवार थाने में करने गया तो आवेदन ले लिया गया लेकिन कार्यवाही नही की जा रही है। आरोप ये भी है कि… दबंगो के साथ कुछ राजनीतिक लोगों एवं पनवार पुलिस का संरक्षण प्राप्त है जिस बजह से उनके हौशले बुलंद है और गरीब राजबहोर यादव तहसील कार्यालय, थाना और कलेक्टर कार्यालय रीवा का चक्कर लगा रहा है लेकिन बेदखली की कार्यवाही नही हो रही है।जबकि जवा तहसीलदार ने बेदखली आदेश पारित कर थाना पनवार को प्रतिलिपि प्रेषित किया गया है कि बेदखली करायी जाय जिनके आदेश को लेकर जब पीड़ित पनवार थाने पहुचा तो उसे वहा से भगा दिया गया। जिस कारण से पीड़ित युवक डरा सहमा हुआ है लेकिन पनवार थाना प्रभारी के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है। इस संबंध में जब पनवार थाना प्रभारी महेंद्र सिंह बघेल को फोन लगाया जाता है तो उनके द्वारा किसी का फोन नही उठाया जाता है जिसके लिए लोगो को थाने का चक्कर लगाना पड़ता है फिर भी मुलाकात नही हो पाती।ऐसे में सवाल उठ रहा है कि गरीब आम जनमानस अपनी समस्या सुनाए तो सुनाए किसे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हर घर गोमय घर का महाअभियान जारी। ग्राम पंचायत बरौली ठकुरान सचिव के तानाशाही रवैये से लाडली बहना योजना से बंचित हुई महिला हितग्राही ।
You must be logged in to post a comment.