शहाबुद्दीन सिद्दीकी ने सचिव पति पर लगाये गंभीर आरोप। कभी फील्ड में नही जाती महिला सचिव, घर और ग्राम पंचायत क्षेत्र मे पति करता है कार्य। सीएम हेल्पलाइन 181 में की गई शिकायत। मामला रीवा जिले के जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौली ठकुरान से सामने आया है जहा पर शिकायतकर्ता शाहबुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी का लाडली बहना योजना में फार्म नही भरे जाने पर सीएम हेल्प लाइन 181 में शिकायत दर्ज कराई गयी है कि महिला सचिव श्रीमती प्रतिमा उरमलिया के द्वारा कभी ग्राम पंचायत क्षेत्र में नही जाती, न ही जवा जनपद पंचायत पर। उन्होंने कहा कि जवा सीईओ एवं अन्य अधिकारियों के सह पर उनके पति राजू उरमलिया के द्वारा हस्त्ताक्षर कर ग्राम पंचायत और जवा जनपद में रहकर हर कार्य किया जाता है। लेकिन उनके तानासाही रवैये के चलते मेरी पत्नी का लाडली बहना योजना के फार्म भरने के अवधि में मेरे पत्नी का फार्म नही भराया गया,और दूसरे लोगो के यहा जाकर फार्म भराया गया। मुझे और मेरे पत्नी को बार बार अपने घर बुलाया जाता था दो बार गया भी लेकिन पैर बातिल होने के कारण नही जा पाया दूसरी बात उनके घर तक जाने में कीचड़ पार करना पड़ता था इस बजह से नही जा पाया था जिसकी जानकारी सचिव पति को दे दी गयी थी हम नही आ पायेगे जब गांव में कैम्प लगे तो बताना लेकिन उनके द्वारा न ही मेरे घर गए और न ही कोई कैम्प लगाया गया। जबकि शासन का आदेश था कि सचिव गांव गांव घर घर जाकर कैम्प लगाकर फार्म भराये और इकेवाईसी करे। लेकिन सचिव और उनके पति के तानासाही रवैये के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के महत्वपूर्ण योजना लाडली बहना योजना से मेरी पत्नी बंचित रह गयी। जिसकी शिकायत 28 अप्रैल को,दूसरा 2 मई को किया गया था इसके 8 मई को फोन आया कि आपके समस्यायों का निराकरण संबंधित सचिव के द्वारा कर दिया गया है जबकि अभी तक इस संबंध में कोई अधिकारी मेरे से संपर्क तक नही किये। जिसकी जानकारी पुनः देकर शिकायत को आगे बढ़ाया गया है हकीकत क्या है ये तो जांच के बाद ही मामला सामने आ सकता है जिसके लिए पीड़ित ने कलेक्टर रीवा से निवेदन कर फार्म भरवाने की मांग की है और दोषी सचिव के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नाष्टिगवा गांव में दबंगो ने पीड़ित की 20 डिसमिल जमीन में कब्जा कर बनाया लैट्रिन बाथरूम। कांग्रेस के सामाजिक सम्मेलनों की कड़ी में
You must be logged in to post a comment.