सिंगरौली। इंद्रपाल साहू। सिंगरौली। जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र मे पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जाँच मे जुट गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चितरंगी क्षेत्र के दरबारी तिराहे के पास एक बेलगाम पिकअप चालक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मौके पर बाइक चालक की मौत हो गई। बताया जाता है की ग्राम फुटहड़वा निवासी बाइक सवार 3 लोग रिश्तेदारी मे चितरंगी के ग्राम सुन्दर से वापस अपने गांव जा रहे थे की दरबारी तिराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ़्तार पिकअप ने बाइक चालक को टक्कर मार दिया। हादसे मे बाइक चालक शिवकुमार सिंह गोड़ की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार चालक की पत्नी विमला सिंह गोड़ एंव भाई राजकुमार सिंह गोड़ गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है वही मौके पर पहुंची पुलिस जाँच मे जुट गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन थाना भीकनगांव खरगोन पुलिस को विंजलवाड़ा पंप हाउस में चोरी करने वाली इंटर डिस्ट्रिक्ट (inter district) गैंग को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता दीपक जोशी का गंभीर आरोप… बीजेपी पर.