 चोरी करने वाले देवास जिले के कुल 10 आरोपी गिरफ्तार
 आरोपियों से विद्युत केबल व कॉपर तार कुल 762 कि.ग्रा. जप्त
 जप्त विद्युत केबल व कॉपर कीमती लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये
 घटना मे प्रयुक्त पिकअप वाहन नं. MP 41 GA 3756 जप्त कीमत लगभग 8 लाख रू.
 आरोपियो से जप्त कुल 10 एंड्रॉयड मोबाईल फोन किमत लगभग 1 लाख रू.
 सम्पूर्ण कार्यवाही मे पुलिस द्वारा कुल मशरुका कीमत लगभग 15 लाख 50 हजार रुपये का जप्त पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) राकेश गुप्ता जी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री तिलक सिंह जी द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी की घटनाओं की पतारसी एवं अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे। वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मवीर सिंह जी द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने के संबंध मे आदेशित किया गया था। जिसके परिणामस्वरूप थाना भीकनगाँव पुलिस टीम को बिंजलवाड़ा पंप हाउस में चोरी करने वाली इंटर dist गैंग को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 30.04.23 को फरियादी GVPR इंजिनियर्स लिमिटेड कम्पनी के एच.आर. व्यंकटेश द्वारा थाना भीकनगांव मे रिपोर्ट की गई कि लोहारिया फाल्या ग्राम दोडवा मे स्थित बिंजलवाडा सिंचाई योजना के तहत तैयार हो रहे पम्प हाउस से दो ट्रासफार्मर 250 के.वी. को तोडकर उसका कापर वायर, एक बडा केबल बंडल 100 मी. का, एक छोटा बंडल, ग्लाइंडर ब्राश, कांक्रीट ड्रिल मशीन, डीएसएलवी का कापर एवं अन्य कापर वायर इलेक्ट्रीक सामान मोटर पम्प इत्यादि अज्ञात चोरो ने चोरी कर ली है । उक्त रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 216/2023 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
उक्त घटना शासन की एक बहुमुल्य योजना के तहत तैयार हो रहे पम्प हाउस पर होने पर वरिष्ठ अधिकारियो व्दारा गंभीरता से लिया गया तथा माल मुल्जिम की पतारसी हेतु लगाया गया। पतारसी दौरान जिले के समस्त कबाडियो, संदेहियो से पुछताछ की गई व मुखबिरों को अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु लगया गया । जिसके परिणामस्वरूप विश्वसनीय मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम देलगांव थाना धनगांव जिला खंडवा का रामपाल करीब 20 दिन से बिंजलवाडा पम्प हाउस के आसपास समय बदल बदलकर घूम रहा था हो सकता है रामपाल को उक्त घटना के संबंध मे जानकारी हो। जिस पर पुलिस टीम व्दारा रामपाल को पकडकर सख्ती से पुछताछ करने पर उसके व्दारा पम्प हाउस पर अपने साथियो के साथ चोरी के पुर्व रैकी करना बताया। तथा अपने साथियों को उक्त पम्प हाउस पर रैकी कर वहाँ पर मौजुद कापर वायर, केबल वायर एवं इलेक्ट्रानिक सामान के बारे मे बताया। रामपाल ने पुछताछ मे बताया कि उसका दोस्त हसरत जो देवास मे रहता है, उसको मेने पम्प हाउस के बारे मे बताया तो हसरत ने अपने अन्य साथियो को वहां चोरी करने के लिये भेजने के लिये बताया । दिनांक 29.04.2023 को हसरत ने बताया कि मै अपने साथी लोगो को पम्प हाउस पर चोरी करने के लिये भेज रहा हूँ, तुम उनसे मिल लेना। तब दिनांक 29.04.2023 को ही रात करीब 09.00 बजे बेडिया फाटा पर लालु उर्फ रवि अपने अन्य साथियों के साथ पिकअप वाहन से आय़े। उनके साथ रात करीब 12.00 बजे पम्प हाउस पर पहुँचे। ट्रांसफार्मर तोडकर उसका कापर वायर, बडा केबल वायर, छोटा केबल वायर बंडल, ड्रिल मशीन, पानी की दो मोटर पम्प व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान चोरी कर पिकअप वाहनो मे भरकर चोरी कर लिया था। रामपाल की जानकारी पर आरोपिगण लालु उर्फ रवि, भुरु, जवाई उर्फ जाहिद, सलमान, राहुल, जुबैर, आमीन, राजा को गिरफ्तार किया जाकर चोरी गये कापर वायर, पिकअप वाहन, जले हुए कापर वायर जप्त किये गये एवं उक्त आरोपियो व्दारा चोरी का कापर वायर खरीदने वाले आरोपी कैफ, मोनु जायसवाल व साजिद को भी गिरफ्तार कर कापर वायर जप्त किया गया। आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिनका पुलिस रिमांड प्राप्त कर इस घटना व जिले की अन्य इस प्रकार की वारदातो के संबंध मे पुछताछ की जावेगी।

गिरफ्तार आरोपियो के नाम –

  1. रामपाल पिता सुखदेव वास्कले जाति भील उम्र 26 साल निवासी डेलगांव थाना धनगांव जिला खंडवा
  2. हसरत पिता तय्यैब अली जाति सैय्यत मुसलमान उम्र 36 साल निवासी एकता नगर इटावा देवास
  3. साजिद पिता मजीद शाह जाति फकीर मुसलमान उम्र 22 साल निवासी इटावा देवास
  4. कैफ पिता इदरीश अंसारी जाति मुसलमान उम्र 20 साल निवासी श्री नगर ककड इंदौर
  5. मोनु उर्फ राजेश पिता श्रवण जायसवाल जाति कलाल उम्र 31 साल निवासी इटावा देवास
  6. जुबेर पिता मुकद्दर शाह जाति फकीर मुसलमान उम्र 21 साल निवासी पुष्प कुंज कालोनी, इटावा देवास
  7. राहुल पिता अम्बाराम परमार जाति चमार उम्र 28 साल निवासी करणाखेडी ककड, देवास
  8. शाहिल पिता हैदर शाह जाति फकीर मुसलमान उम्र 20 साल निवासी नीलम होटल के पीछे, इटावा देवास
  9. आमीन पिता नासीर शाह जाति फकीर मुसलमान उम्र 20 साल निवासी आर.के. होटल के पीछे, इटावा देवास
  10. सलमान पिता जब्बार शाह जाति फकीर मुसलमान उम्र 24 साल नि. ताजपुरा, एम.पी.ई.बी. कालोनी, जि. उज्जैन
    फरार आरोपियो के नाम –
  11. लालु उर्फ रवि पिता देवीलाल फुलेरी निवासी रसलपुरा जिला देवास
  12. जवाई उर्फ जाहिद
  13. राजा
  14. भुरु
    पुलिस टीम –
    उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग भीकनगांव श्री संजु चौहान के मार्गदर्शन परिवीक्षाधीन आईपीएस श्री आनंद कलादगी एवं थाना प्रभारी भीकनगांव निरीक्षक सौरभ बाथम, थाना प्रभारी करही उनि दीपक यादव , सायबर सेल प्रभारी उनि सुदर्शन कुमार, कावा सउनि आबिद शेख, कावा सउनि नंदकिशोर राय, कावा प्र.आर.158 दीपक पाल, कावा प्र.आर.47 हीरालाल, कावा प्र.आर.833 मनोज पटेल, आर.645 धर्मेन्द्र, आर.358 अनिल, आर.251 हरिचन्द्र, आर.896 अरविंद, आर.140 जितेन्द्र रावत, आर.566 आशीष, चालक आर.507 राकेश, चालक आर.905 राहुल पाली, आर 287 अमित पाल, प्रआर 663 मुकेश पटेल, प्रआर 573 मोहन मेडा, प्रआर 382 लोकेश वासकले एवं सायबर सेल से प्रआर 777 आशीष अजनारे, आर. 275 अभिलाष डोगरे, आर 693 सचिन चोंधरी, आर 10 मगन, आर 238 विजयेन्द्र व आर 947 सोनू, का सराहनीय कार्य रहा।
NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading